
Azadi ka Amrit Mahotsav: 15 अगस्त को तिरंगे को 21 तोपें देंगी सलामी, इनमें एक खास स्वदेशी तोप भी शामिल
AajTak
Sudhir Chaudhary Show: लाल किले पर जब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तिरंगा फहराएंगे, तब 21 तोपों की सलामी दी जाएगी. लेकिन आजादी के बाद पहली बार इसमें एक स्वदेशी होवित्जर तोप भी सलामी देगी. इस स्वदेशी होवित्जर तोप को DRDO ने बनाया है. ‘मेक इन इंडिया’ के तहत बनी इस तोप को ATAGS यानी Advanced Towed Artillery Gun System कहते हैं. स्वदेशी होवित्जर तोप की रेेंज 48 किलोमीटर है और पहली बार किसी देश ने इतनी लंबी रेंज वाली तोप को बनाई है. पहली बार ऐसा हो रहा है जब लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान औपचारिक 21 तोपों की सलामी के लिए स्वदेशी तोप का इस्तेमाल किया जाएगा.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.










