
Ayushi Murder: घर से बिना बताए गई तो चढ़ा पिता का पारा, बेटी की छाती में मारी गोली, फिर रात में निकला लाश को ठिकाने लगाने
AajTak
Honor Killing Case: मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे के किनारे ट्रॉली बैग में एक युवती की खून की सनी लाश मिली थी. पुलिस ने 20 हजार कॉल्स और 210 सीसीटीवी फुटेज चेक कर शव की पहचान कर ली है. लड़की की शिनाख्त दिल्ली के बदरपुर इलाके में रहने वाली आयुषी यादव (22 साल) के रूप में हुई है.
मथुरा में ट्रॉली बैग के अंदर लड़की की लाश मिलने का मामला ऑनर किलिंग का निकला. दिल्ली के बदरपुर इलाके में रहने वाले शख्स ने ही अपनी बेटी आयुषी यादव की गोली मारकर हत्या कर दी थी और फिर उसके शव को लाल रंग के ट्रॉली बैग में रखकर मथुरा के राया इलाके में फेंक आया था.
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, 22 साल की आयुषी घर से बिना बताए कहीं चली गई थी. जैसे ही वह 17 नवंबर को घर पहुंची तो पिता नितेश यादव ने आपा खो दिया और उसकी गोली मारकर हत्या कर दी. इसके बाद रात में ही पिता ने बेटी के शव को लाल रंग के ट्रॉली में पैक किया और यमुना एक्सप्रेस-वे की सर्विस रोड पर राया इलाके में फेंक आया.
18 नवंबर की दोपहर मथुरा पुलिस को युवती का लावारिस शव मिलने की सूचना मिली. युवती के सिर, हाथ और पैर में चोट के निशान थे. जबकि, बाईं छाती में गोली लगी हुई थी. इस मामले की तहकीकात के लिए पुलिस की 8 टीमों को दौड़ाया गया. 48 घंटे के भीतर ही इस मामले का खुलासा कर दिया गया.
युवती की शिनाख्त के लिए तकरीबन 20 हजार मोबाइल कॉल ट्रेस किए गए. इन मोबाइल फोन्स की लोकेशन सर्विलान्स टीम ने खंगाली और पूरे एरिया के 210 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज जांचे, तब जाकर पुलिस लावारिस शव की पहचान कर पाई. यही नहीं, छानबीन में जुटी यूपी पुलिस ने दिल्ली-एनसीआर, हाथरस और अलीगढ़ समेत आसपास के इलाकों में मृतका के पोस्टर भी चस्पा करवाए थे.
इसके अलावा, मृतका की पहचान में जुटीं पुलिस की टीमें गुरुग्राम, आगरा, अलीगढ़, हाथरस, नोएडा और दिल्ली तक जा पहुंचीं. पुलिस ने मृतका की तस्वीरें वॉट्सऐप ग्रुप्स और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर और फेसबुक पर शेयर करवाईं. इसी के चलते पुलिस को इनपुट मिला और पूरी बात पता चला गई.
पुलिस सूत्रों ने बताया कि लावारिस शव की पहचान आयुषी यादव पुत्री नितेश यादव के तौर पर हुई. गोरखपुर जिला निवासी नितेश यादव का परिवार फिलहाल गली नंबर-65, गांव मोड़बंद, थाना बदरपुर (नई दिल्ली) में रहता है.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








