
Ayodhya: राम भक्तों के लिए खुशखबरी, अब आरती में फिर हो सकेंगे शामिल... जानिए क्या करना होगा
AajTak
अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद भक्तों की भारी संख्या को देखते हुए आरती में शामिल होने के ऑनलाइन आवेदन निरस्त कर दिए गए थे. माना जा रहा है कि एक मार्च से नई व्यवस्था फिर से शुरू हो सकती है. मगर, अब रामलला के दर्शन के समय में एक घंटे की कटौती भी हो सकती है. जानिए कैसे कर सकते हैं आरती में शामिल होने के लिए आवेदन.
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी. इसके अगले दिन 23 जनवरी को जिस तरह श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी, उसको देखते हुए न सिर्फ श्री राम जन्मभूमि मंदिर में दर्शन पूजन का समय बढ़ा दिया, बल्कि आरती के लिए ऑनलाइन आए सभी आवेदनों को निरस्त कर दिया गया था.
अब एक बार फिर राम भक्तों के लिए खुशखबरी है. श्री राम जन्मभूमि मंदिर की सुबह की मंगला आरती और शयन आरती में राम भक्त एक बार फिर से शामिल हो सकते हैं. इसी के साथ हम आपको यह भी बताएंगे कि आने वाले दिनों में दोपहर में किस समय आपको श्री राम जन्मभूमि मंदिर में दर्शन नहीं हो सकेंगे.
यह भी पढ़ें- अयोध्या में BJP विधायकों ने किए रामलला के दर्शन, रामनगरी में योगी कैबिनेट का हुआ जोरदार स्वागत
पहले आरती की थी यह व्यवस्था
सबसे पहले हम आपको बताते हैं कि प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के पहले अस्थाई मंदिर में रामलला की पूजन आरती और भोग शृंगार का समय क्या था. सबसे पहले सुबह 6:30 बजे मंगला आरती होती थी. उसके बाद सुबह 7:00 बजे से दर्शन प्रारंभ होता था, जो 11:30 बजे तक चलता था.
दोपहर को 12:00 बजे रामलला को भोग लगाया जाता था और आरती होती थी. उसके बाद रामलला के विश्राम के बाद 2:00 बजे मंदिर दर्शनार्थियों के लिए खुलता था और शाम 7:00 बजे तक दर्शन होते थे. ऑनलाइन आवेदन करने वाले लोगों को 7:30 बजे आरती में सम्मिलित होने का मौका मिलता था और 8:30 बजे शयन आरती के बाद रामलला को सुला दिया जाता था.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






