
Ayodhya: थाईलैंड, मलेशिया से आए फूलों से सजेंगे रामलला, रामनवमी पर होंगे विशेष दर्शन
AajTak
राम नवमी पर रामलला के मंदिर और अयोध्या की फूलों से भव्य सजावट की जाएगी. इसके लिए थाईलैंड से ऑर्किड, एनथेरियम, मलेशिया से एलकोनिया, कोलकाता से रजनीगंधा, गेंदा, दिल्ली से गुलाब के फूल पहुंच चुके हैं. साथ ही सूर्य तिलक की अद्भुत घटना भी लोगों का मन मोह लेगी. माना जा रहा है कि इस बार लाखों राम भक्त अयोध्या पहुंचेंगे.
थाईलैंड से ऑर्किड, एनथेरियम, मलेशिया से एलकोनिया, कोलकाता से रजनीगंधा, गेंदा, दिल्ली से गुलाब... राम नवमी पर रामलला के मंदिर और अयोध्या की फूलों से भव्य सजावट की जाएगी. देश विदेश से फूल मंगवाए गए हैं. करीब 350 कारीगर रात-दिन सजावट के काम में लगे हैं.
दर्शनार्थियों के स्वागत के लिए फूलों के द्वार बनाए जा रहे हैं. गर्मी बहुत ज्यादा होने की वजह से इसका खास ध्यान रखा जा रहा है. प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर फूलों की सजावट को बहुत ज्यादा पसंद किया गया था. उसी तरह इस बार भी सजावट की जा रही है. जन्मभूमि पथ पर यात्री सुविधा केंद्र पर देश-विदेश से लाए गए फूलों को सजावट के लिए रखा गया है.
यह भी पढ़ें- रामलला के दर्शन के लिए तीन दिन 20 घंटे खुला रहेगा मंदिर, 40 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान
फ्लावर डेकोरेटर रवि पांडे ने बताया कि कल 17 अप्रैल को रामनवमी है. करीब 500 साल के इंतजार के बाद बने भव्य मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के बाद राम जन्म का पहली बार अनुष्ठान होगा. इससे पहले आज अष्टमी पर राम की कुलदेवी बड़ी देवकाली मंदिर में भक्तों को सैलाब उमड़ा है.
वह कहते हैं राम जन्म के बाद माता कौशल्या सबसे पहले राम को लेकर यहीं दर्शन कराने आयी थीं. राम ने वन जाने से पहले और लंका विजय के बाद अयोध्या लौटने पर राम ने यहां अपनी कुलदेवी की पूजा की थी. मंदिर की स्थापना राम के पूर्वज महाराज रघु ने की थी. यहां एक ही शिला पर महाकाली, महा लक्ष्मी और महा सरस्वती के दर्शन होते हैं.
इस बार रामलला का सूर्य तिलक होगा बेहद खास

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










