
AUS tour of NZ: कोरोना के कड़े नियमों की भेंट चढ़ी ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच T20 सीरीज
AajTak
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड क्रिकेट ने मार्च में दोनों देशों के बीच होने वाली टी-20 सीरीज को रद्द कर दिया है. यह सीरीज 17 मार्च से नेपियर में खेली जानी थी.
न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच अगले महीने होने वाली तीन मैचों की टी20 क्रिकेट सीरीज कोरोना से जुड़े सीमा प्रतिबंधों के कारण रद्द कर दी गई है. ऑस्ट्रेलिया ने पिछले साल नवंबर में टी20 विश्व कप फाइनल में न्यूजीलैंड को आठ विकेट से हराया था. दोनों टीमों को 17 से 20 मार्च तक नेपियर में तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेलनी थी. ICYMI | New Zealand Cricket and @CricketAus have agreed to abandon the BLACKCAPS upcoming T20 mini-series, scheduled to be played in Napier next month. #NZvAUS https://t.co/yxQQK1Jwp0

एक समय था जब बिहार से आईपीएल में खिलाड़ियों की मौजूदगी गिनी-चुनी होती थी. लेकिन आज 7 खिलाड़ियों का इस लीग में होना राज्य के क्रिकेट इकोसिस्टम में आए बदलाव का संकेत है. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उस बदलाव की कहानी है जहां कभी संसाधनों की कमी से जूझने वाला राज्य अब भारतीय क्रिकेट की मुख्यधारा में अपनी जगह बना रहा है.












