
Audi e-tron GT इंडिया की पहली Electric Supercar लॉन्च, 22 मिनट में 80% चार्ज
AajTak
लक्जरी कार कंपनी Audi ने इंडिया की पहली इलेक्ट्रिक सुपरकार लॉन्च की है. कंपनी की ये सुपरकार Audi e-tron GT देश में उसकी 5वीं इलेक्ट्रिक गाड़ी है. जानें क्यों इतनी खास है ये Electric Supercar और क्या है इसकी कीमत...
इंडिया की पहली इलेक्ट्रिक सुपरकार Audi e-tron GT बुधवार को लॉन्च हो गई. कंपनी की ये कार बाकी RS मॉडल से अलग है. Audi e-tron GT को मात्र 22 मिनट में 5% से 80% तक चार्ज किया जा सकता है. जानें और क्या खास है देश की इस पहली Electric Supercar में, क्या है इसकी प्राइस
अगर किसी कार को कोई बात सुपरकार बनाती है तो वो है उसकी स्पीड. Audi e-tron GT इस मामले में एकदम खरी उतरती है. कंपनी ने इसके दो वैरिएंट Audi e-tron GT और Audi RS e-tron GT उतारे हैं. इसमें Audi RS e-tron GT मात्र 3.3 सेकेंड में 0-100 किमी का पिकअप लेती है. वहीं Audi e-tron GT 4.1 सेकेंड में ये रफ्तार हासिल कर लेती है.
Audi की इन दोनों कारों में डुअल इलेक्ट्रिक मोटर है. Audi e-tron GT की मोटर 630 Nm का पीक टॉर्क और 390 किलोवाट की मैक्सिमम पावर जेनरेट करती है. वहीं Audi RS e-tron GT की मोटर 830Nm का पीक टॉर्क और 475 किलोवाट का मैक्सिमम पावर जेनरेट करती है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










