
ATM में कैश डालने के दौरान 10 लाख की चोरी, लॉजिस्टिक्स कंपनी के 5 कर्मचारी गिरफ्तार
AajTak
ओडिशा के कालाहांडी में 10 लाख रुपये की चोरी के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पकड़े गए सभी आरोपी लॉजिस्टिक्स कंपनी के कर्मचारी हैं और इनका काम एटीएम में कैश भरना था. इसी दौरान इन्होंने चुपचाप 10 लाख रुपये चोरी कर लिए और बाकी कैश को एडीएम में डाल दिया. हालांकि बैंक को इसकी जानकारी हो गई जिसके बाद उनका भेद खुल गया.
ओडिशा के कालाहांडी जिले में कैश लॉजिस्टिक्स कंपनी के पांच कर्मचारियों को एटीएम में कैश लोडिंग के दौरान 10 लाख रुपये की चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.
कालाहांडी के एसपी अभिलाष के मुताबिक 18 जनवरी को, एक कैश लॉजिस्टिक्स कंपनी के कर्मचारियों ने भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की मुख्य शाखा से 4.80 करोड़ रुपये इकट्ठा किए थे. यह रकम अलग-अलग एटीएम में लोड करने के लिए दी गई थी. हालांकि, कंपनी के पांच कर्मचारियों ने इस रकम में से 10 लाख रुपये चुरा लिए और बाकी पैसे एटीएम में डाल दिए.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक कुछ दिनों बाद, जब बैंक कर्मचारियों ने अलग-अलग एटीएम में कैश की गणना की, तो उन्हें 10 लाख रुपये की कमी नजर आई. इस बारे में उन्होंने अपने उच्च अधिकारियों को सूचित किया, जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा.
घटना की शिकायत भवानिपटना टाउन पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई. पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. जांच के दौरान पुलिस ने उनके पास से 7.80 लाख रुपये बरामद किए. इसके अलावा, पुलिस ने आरोपियों के पास से छह मोबाइल फोन और एक वाहन भी जब्त किया.
कैसे की गई चोरी?
पुलिस जांच में सामने आया कि कैश लॉजिस्टिक्स कंपनी के कर्मचारियों ने एटीएम में कैश डालने के दौरान धोखाधड़ी से 10 लाख रुपये अलग कर बैंक को बिना बताए पैसे अपने पास रख लिए. पुलिस ने बताया कि मामले में अभी जांच जारी है और बाकी 2 लाख 20 हजार रुपये बरामद करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










