
Assi Vs Do Deewane Seher Mein BO Day 5: 'दो दीवाने शहर में' या 'अस्सी' में से किसने मंगलवार को मारी बाजी? जानें- 5वें दिन का कलेक्शन
ABP News
Assi Vs Do Deewane Seher Mein BO Day 5: मृणाल और सिद्धांत की 'दो दीवाने शहर में' और तापसी की 'अस्सी' के बीच कांटे की टक्कर हो रही है. हालांकि 5वें दिन 'अस्सी' ने 'दो दीवाने सहर' में को पछाड़ दिया.
मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी की 'दो दीवाने शहर में' और तापसी पन्नू की कोर्टरूम ड्रामा 'अस्सी' का प्रीमियर 20 फरवरी को हुआ था. दोनों फिल्में कम हाइप के साथ सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थीं. वहीं न 'अस्सी' और न ही 'दो दीवाने शहर में' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा पा रही हैं. दोनों की रफ्तार बेहद धीमी है. वहीं वीकडेज में तो इनकी हालत और पतली नजर आ रही है. चलिए यहां जानते हैं 'अस्सी' और 'दो दीवाने शहर में' से किसने पांचवे दिन यानी मंगलवार को ज्यादा कलेक्शन किया है?
‘दो दीवाने सहर में’ ने 5वें दिन कितनी की कमाई? सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर की ‘दो दीवाने सहर में’ को ज़ी स्टूडियोज़ और भंसाली प्रोडक्शंस ने रवि उदयवार के डायरेक्शन में पेश किया है. रवि उदयवार फिल्म्स के साथ मिलकर, संजय लीला भंसाली, प्रेरणा सिंह, उमेश कुमार बंसल और भारत कुमार रंगा ने इसे प्रोड्यूस किया है. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाई के लिए संघर्ष कर रही है. हालांकि इसने ओपनिंग डे पर 1.25 करोड़ के कलेक्शन के साथ खाता खोला था. रिलीज़ के दूसरे दिन, मृणाल ठाकुर की फिल्म ने 1.5 करोड़ और कमाए, और रविवार को इसने 1.45 करोड़ रुपयों का कलेक्शन किया.
'अस्सी' ने 5वें दिन कितना किया कलेक्शन? तापसी पन्नू की 'अस्सी' को अनुभव सिन्हा ने डायरेक्ट किया है और इसे भूषण कुमार, कृष्णन कुमार और सिन्हा ने बनारस मीडियावर्क्स प्रोडक्शन लेबल के तहत प्रोड्यूस किया है. इस फिल्म से काफी उम्मीदें थीं लेकिन ये बॉक्स ऑफिस पर ठंडी साबित हुई है. ये कोर्ट रूम ड्रामा रिलीज के पहले दिन से दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में नाकामयाब रही है.













