
Assembly Election Results 2023 Live: MP-राजस्थान समेत 4 राज्यों में किसकी बनेगी सरकार, पढ़ें- पल-पल की अपडेट
AajTak
Assembly Election Results 2023: मतगणना से पहले आए एग्जिट पोल की बात करें तो मध्य प्रदेश में कांग्रेस-बीजेपी की कांटे की टक्कर है. छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में कांग्रेस की सरकार बन सकती है. आजतक-एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बन सकती है. यहां कांग्रेस को 86 से 106 तो बीजेपी को 80-100 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है.
देश के 5 राज्यों में हाल ही में चुनाव हुए थे. इनमें से मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के नतीजे आज आ जाएंगे, जबकि मिजोरम में मतगणना कल यानी 4 दिसंबर को होगी. मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस और बीजेपी के बीच कड़ी टक्कर है, जबकि तेलंगाना में केसीआर की पार्टी बीआरएस की लड़ाई कांग्रेस औऱ बीजेपी से है.
मतगणना से पहले आए एग्जिट पोल की बात करें तो मध्य प्रदेश में कांग्रेस-बीजेपी की कांटे की टक्कर है. छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में कांग्रेस की सरकार बन सकती है. आजतक-एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बन सकती है. यहां कांग्रेस को 86 से 106 तो बीजेपी को 80-100 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है.
(चुनाव के लाइव अपडेट्स यहां डालें...)
Assembly Election Result live:
क्या कहते हैं एग्जिट पोल के आंकड़े?
आजतक-एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के अनुसार एमपी में शिवराज सिंह चौहान के साथ बीजेपी फिर से मध्य प्रदेश में तमाम दावों, रुझानों को खारिज करते हुए सरकार बना सकती है. मध्य प्रदेश में बीजेपी को 140-162 सीट मिलने का अनुमान. वहीं कांग्रेस को 68-90 सीट मिलने के आसार हैं. मध्य प्रदेश चुनाव के एग्जिट पोल से कुछ बड़ी बातें सामने आई हैं. जैसे महिलाओं ने बीजेपी को जमकर वोट किया है. बीजेपी की बढ़त में महिला केंद्रित योजनाओं का योगदान रहा है. ऐसा इसलिए माना जा रहा है क्योंकि बीजेपी को पुरुषों के मुकाबले 10 फीसदी ज्यादा महिलाओं ने वोट किया है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










