
Assembly Bypoll Election: 6 राज्यों की सात सीटों पर वोटिंग खत्म, अब 6 नवंबर को आएंगे नतीजे
AajTak
देश के छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर आज वोटिंग खत्म हो गई. बिहार, ओडिशा और तेलंगाना में वोटिंग के दौरान खूब हंगामा हुआ. बिहार में अफवाह फैलाने की शिकायत की गई तो तेलंगाना में चुनाव नियमों के उल्लंघन करने आरोप लगे. अब 6 नवंबर को परिणाम घोषित होंगे.
Bypoll Election 2022: देश के छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर गुरुवार को उपचुनाव के लिए मतदान हुआ. जानकारी के मुताबिक यूपी की गोला गोकर्णनाथ, बिहार की मोकामा और गोपालगंज, महाराष्ट्र की अंधेरी ईस्ट, तेलंगाना की मुनुगोडे, ओडिशा की धामनगर और हरियाणा की आदमपुर विधानसभा सीट पर वोटिंग हुई. इनमें से 6 सीटों पर विधायको के निधन की वजह से चुनाव हो रहा है. तो वहीं, तेलंगाना में कांग्रेस विधायक के बीजेपी में चले जाने से यह सीट खाली हुई है. अब 6 नवंबर को चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे.
बिहार में 52.38 प्रतिशत वोटिंग
- बिहार में शाम छह बजे तक 52.38 प्रतिशत वोट डाले गए. वहीं मोकामा विधानसभा उपचुनाव में ड्यूटी के लिए आए कर्मी संजय कुमार की हार्ट अटैक से मौत हो गई. वहीं गोपालगंज से आरजेडी प्रत्याशी मोहन प्रसाद गुप्ता ने बीजेपरी, AIMIM और बसपा कार्यकर्ताओं पर नामांकन रद्द करने की अफवाह फैलाने का आरोप लगाया है. इसके बाद उन्होंने नगर थाने में 11 के खिलाफ केस दर्ज करवा दिया.
- बीजेपी ने पहली बार मोकामा सीट जीतने की कोशिश की है. बीजेपी ने इस सीट पर ललन सिंह की पत्नी सोनम देवी पर दांव चला है. आरजेडी इस सीट पर काफी मजबूत है. उसने इस बार अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी को अपना उम्मीदवार बनाया है. असल में अनंत सिंह की सदस्यता रद्द हुई है, उसी वजह से ये उपचुनाव हो रहा है. अनंत सिंह खुद दो बार जेडीयू और एक बार आरजेडी की टिकट पर मोकामा की सीट जीत चुके हैं.
- अब बिहार की ही दूसरी सीट पर भी उपचुनाव हो रहे हैं. गोपालगंज सीट बीजेपी के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई है. पिछली चार बार से गोपालगंज सीट हमेशा से बीजेपी के खाते में गई है. लेकिन इस बार क्योंकि पूर्व मंत्री सुभाष सिंह का निधन हो गया है, ऐसे में इस सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं. बीजेपी को चुनौती देने के लिए गोपालगंज से आरजेडी ने मोहन प्रसाद गुप्ता को चुनावी मैदान में उतारा है. वहीं बीजेपी ने सुभाष सिंह की ही पत्नी कुसुम देवी को अपना उम्मीदवार बनाया है.
हरियाणा: आदमपुर में 70 प्रतिशत मतदान

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










