
Assam Board HS Datesheet 2024: असम 12वीं बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी, यहां करें चेक, 12 फरवरी को पहला पेपर
AajTak
Assam Board HS Exam 2024 Datesheet: असम बोर्ड 12वीं क्लास की परीक्षा 12 फरवरी से शुरू होने जा रही हैं, जो 13 मार्च 2024 तक आयोजित चलेंगी. बोर्ड परीक्षा 2024 दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी.
Assam Board HS Class 12th Exam 2024 Date Sheet: असम हायर सेकेंडरी एजुकेशन काउंसिल (AHSEC) ने हायर सेकेंडरी (HS या 12वीं क्लास) की बोर्ड परीक्षा 2024 की डेटशीट जारी कर दी है. इसके साथ ही असम बोर्ड ने उन छात्र-छात्राओं को एप्लीकेशन फॉर्म भरने का एक और मौका दिया है, जिन्होंने अभी तक फॉर्म नहीं भरा था. स्टूडेंट्स अब 15 दिसंबर शाम 05 बजे तक असम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ahsec-exam.com पर जाकर ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं.
असम बोर्ड 12वीं क्लास की परीक्षा 12 फरवरी से शुरू होने जा रही हैं, जो 13 मार्च 2024 तक आयोजित चलेंगी. बोर्ड परीक्षा 2024 दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी. पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 1:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित की जाएगी.
बोर्ड ने घोषणा की है कि परीक्षा के दौरान सुबह 8.50 से 9 बजे और दोपहर 1.20 से 1.30 बजे तक प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए अतिरिक्त 10 मिनट दिए जाएंगे. प्रैक्टिकल एग्जाम 24 जनवरी से 8 फरवरी तक होंगे.
बता दें कि नवंबर में असम सरकार द्वारा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (SEBA) और असम उच्चतर माध्यमिक शिक्षा परिषद (AHSEC) के विलय को मंजूरी दे दी गई. मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक के दौरान राज्य द्वारा लिए गए फैसले के अनुसार, असम में कक्षा 10 और कक्षा 12 के शिक्षा बोर्डों के डोमेन का प्रभारी अब एक ही निकाय होगा.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









