
Asia Cup 2025 Final: 'विजेता को ट्रॉफी सौंपने के लिए उत्सुक...', फाइनल से पहले बोले मोहसिन नकवी, टीम इंडिया का क्या होगा स्टैंड?
AajTak
बोर्ड प्रमुखों का क्रिकेट मैच देखने आना कोई बड़ी बात नहीं है, लेकिन जो बात विवाद का कारण बन सकती है, वह यह है कि एसीसी चीफ के रूप में मोहसिन नकवी को एशिया कप फाइनल के बाद के अवॉर्ड फेलिसिटेशन सेरेमनी में उपस्थित रहना अनिवार्य है.
एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के प्रेसिडेंट मोहसिन नकवी, जो पाकिस्तान के गृह मंत्री और क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन भी हैं, रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में होने वाले एशिया कप फाइनल में भारत के खिलाफ अपने देश के मैच में मौजूद रहेंगे. उन्होंने फाइनल मैच के लिए अपनी उत्सुकता व्यक्त की. एशिया कप के इतिहास में यह पहली बार है जब पाकिस्तान और भारत फाइनल में आमने-सामने होंगे.
मोहसिन नकवी ने एक बयान में कहा, 'इस साल का एशिया कप क्रिकेट की उत्कृष्टता और प्रतिभा का एक शानदार प्रदर्शन रहा है. प्रशंसकों का जुनून, एशियाई टीमों की प्रतिस्पर्धी भावना और मैदान पर उनके अविश्वसनीय प्रदर्शन ने इसे सचमुच एक यादगार आयोजन बना दिया है. हमें रिकॉर्ड दर्शक संख्या देखने को मिलेगी, जो पूरे महाद्वीप में क्रिकेट की बढ़ती लोकप्रियता का प्रमाण है. मैं एक शानदार फाइनल मैच देखने के लिए उत्साहित हूं और विजेता टीम को ट्रॉफी सौंपने के लिए उत्सुक हूं.'
यह भी पढ़ें: 'शतक जड़ेंगे अभिषेक शर्मा...', एशिया कप में भारत-PAK फाइनल पर सुनील गावस्कर की भविष्यवाणी
यह देखना दिलचस्प होगा कि मैच के बाद ट्रॉफी सेरेमनी में भारतीय टीम उनकी उपस्थिति पर कैसी प्रतिक्रिया देती है. हालांकि बोर्ड प्रमुखों का क्रिकेट मैच देखने आना कोई बड़ी बात नहीं है, लेकिन जो बात विवाद का कारण बन सकती है, वह यह है कि एसीसी चीफ के रूप में मोहसिन नकवी को फाइनल के बाद के अवॉर्ड फेलिसिटेशन सेरेमनी में उपस्थित रहना अनिवार्य है. एशियन क्रिकेट काउंसिल के प्रमुख के रूप में, उन्हें ट्रॉफी प्रदान करने तथा दोनों टीमों के साथ पारंपरिक रूप से हाथ मिलाने का पूरा अधिकार होगा.
चूंकि भारतीय टीम पाकिस्तान के साथ 'नो हैंडशेक' नीति पर कायम है, इसलिए यह बहुत कम संभावना है कि बीसीसीआई अपने खिलाड़ियों को पीसीबी प्रमुख मोहसिन के साथ बातचीत करने की अनुमति देगा. मोहसिन नकवी का सार्वजनिक रुख भारत विरोधी रहा है. बीसीसीआई ने अभी तक नकवी पर अपना रुख स्पष्ट नहीं किया है. इतना ही नहीं, मोहसिन नकवी के दबाव बनाने पर ही पीसीबी ने मैच रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट पर 14 सितंबर को हुए मैच के बाद भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ियों पर एक-दूसरे से बातचीत करने पर रोक लगाने का आरोप लगाया था, जिसे आईसीसी ने सिरे से खारिज कर दिया था.
यह भी पढ़ें: एशिया कप फाइनल से पहले सूर्या को गावस्कर से मिली खास सलाह, बताया PAK के खिलाफ कैसा हो गेम प्लान

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








