
Asia Cup 2023: टी20 सीरीज में हार के बाद हार्दिक से BCCI नाराज, एशिया कप के लिए छिनेगी उप-कप्तानी!
AajTak
वर्ल्ड कप और एशिया कप के लिए भारतीय टीम का कप्तान तो तय है, लेकिन उप-कप्तान कौन होगा ये अभी कन्फर्म नहीं है. आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में कप्तानी कर रहे जसप्रीत बुमराह एशिया कप के लिए उप-कप्तान नियुक्त किए जा सकते हैं.
इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी करने वाले जसप्रीत बुमराह ने न सिर्फ अपनी गेंदबाजी, बल्कि कप्तानी से भी सभी क्रिकेट एक्सपर्ट का ध्यान अपनी तरफ खींचा. आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में भारत ने मेजबान टीम को डकवर्थ एंड लुईस (DLS) नियम के तहत 2 रन से हराया. इस मैच में बुमराह ने शानदार गेंदबाजी कर दो विकेट हासिल किए थे. बुमराह ने 6 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया और सभी को अच्छे तरीके से रोटेट किया था.
जसप्रीत बुमराह के ऐसे प्रदर्शन की बदौलत उनको वर्ल्ड कप जैसे बड़े इवेंट में उप-कप्तान के रूप में देखा जा रहा है. दरअसल अभी भारतीय टीम के आधिकारिक कप्तान रोहित शर्मा है लेकिन टीम इंडिया को कोई भी आधिकारिक उप-कप्तान नहीं है. हर दौरे पर अलग-अलग उप-कप्तान नियुक्त किए जाते हैं. हाल के महीनों में रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में वनडे इंटरनेशनल में हार्दिक पंड्या टीम की कप्तानी करते देखे गए हैं.
बुमराह को मिलेगी एशिया कप के लिए उप-कप्तानी?
आयरलैंड दौरे की समाप्ति के बाद भारतीय टीम को एशिया कप में भाग लेना है. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक एशिया कप के लिए जसप्रीत बुमराह को भारतीय टीम का उप-कप्तान बनाया जा सकता है. यानी बुमराह को हार्दिक पंड्या पर तवज्जो दी जा सकती है. एक्सपर्ट के मुताबिक जसप्रीत बुमराह को आयरलैंड के खिलाफ इसलिए कप्तान बनाया गया, ताकि एशिया कप में उप-कप्तान के रूप में चुना जा सके.
हाल के कुछ दौरे में हार्दिक पंड्या को वनडे में उप-कप्तान और टी20 में कप्तान के रूप में चुना जा रहा है. लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज हारने के बाद उनकी कप्तानी पर सवाल उठ रहे हैं. हार्दिक के कई अजीबोगरीब फैसलों को लेकर उनकी आलोचनाएं हुई थी, इसके चलते हो सकता है कि उनको एशिया कप और वर्ल्ड कप में उप-कप्तानी न दी जाए.
जसप्रीत बुमराह 2022 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में भारतीय टीम के उप-कप्तान रह चुके हैं. यही नहीं बुमराह ने जुलाई 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ एक टेस्ट मैच में भी टीम इंडिया की कप्तानी की थी. 29 साल के बुमराह ने चोट से उबरकर लगभग 11 महीने के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी की है.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.











