
Asia Cup 2022: भारत में हो सकता है एशिया कप, अपने घर में पाकिस्तान से भिड़ेगी टीम इंडिया?
AajTak
इस साल एशिया कप श्रीलंका की मेजबानी में होना है, लेकिन इस देश में अभी आर्थिक संकट अपने चरम पर है. श्रीलंका में 60 लाख से अधिक लोगों के सामने खाने का संकट पैदा हो गया है...
Asia Cup 2022: इस साल होने वाले एशिया कप की मेजबानी श्रीलंका के पास है, लेकिन वह आर्थिक संकट के कारण टूर्नामेंट नहीं करा पाएगा. यह बात श्रीलंका क्रिकेट (SLC) ने एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) को साफ कह दी है. ऐसे में यह अटकलें लगाई जाने लगी कि एशिया कप UAE में शिफ्ट हो सकता है.
मगर इस पर भी एसीसी के सूत्रों ने बताया है कि एशिया कप को कराए जाने के लिए यूएई के अलावा भारत भी एक ऑप्शन है. इस पर जल्द ही फैसला होगा. ऐसे में यदि एशिया कप भारत में कराया जाता है, तो टीम इंडिया फिर अपने ही घर में पाकिस्तान से भिड़ती दिखाई देगी.
क्रिकेटर्स भी पेट्रोल-डीजल के लिए दो-दो दिन लाइन में लग रहे
बता दें कि इस साल एशिया कप श्रीलंका की मेजबानी में होना है, लेकिन इस देश में अभी आर्थिक संकट अपने चरम पर है. 60 लाख से अधिक लोगों के सामने खाने का संकट पैदा हो गया है.
दवा, रसोई गैस, ईंधन और टॉयलेट पेपर जैसी आवश्यक वस्तुओं की भारी कमी हो गई है, जिससे श्रीलंकाई लोगों को ईंधन और रसोई गैस खरीदने के लिए दुकानों के बाहर घंटों कतारों में इंतजार करना पड़ रहा है. इंटरनेशनल क्रिकेटर्स को भी पेट्रोल-डीजल के लिए दो-दो दिन लाइनों में लगना पड़ रहा है.
UAE एशिया कप कराए जाने के लिए आखिरी ऑप्शन नहीं

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.












