
Asia Cup 2022: एशिया कप में रोहित शर्मा के साथ कौन करेगा ओपनिंग? पूर्व क्रिकेटर ने दिया ये सुझाव
AajTak
भारतीय टीम को इस महीने एशिया कप में भाग लेना है जिसके लिए टीम की घोषणा होनी बाकी है. भारतीय टीम के लिए सबसे बड़ी समस्या ओपनिंग कॉम्बिनेश को लेकर होने वाली है. विंडीज के खिलाफ मौजूदा सीरीज में कप्तान रोहित शर्मा के साथ सूर्यकुमार यादव को ओपनिंग में आजमाया जा रहा है.
टी20 वर्ल्ड कप में अब तीन महीने से भी कम का समय बचा हुआ है, लेकिन भारतीय टीम अब भी सही कॉम्बिनेशन नहीं ढूंढ पाई है. खासकर ओपनिंग जोड़ी के लिए ज्यादा ही माथापच्ची है. इस साल भारत ने टी20 में सात अलग-अलग ओपनिंग कॉम्बिनेशन को आजमाया है. विंडीज के खिलाफ मौजूदा सीरीज में रोहित शर्मा के साथ सूर्यकुमार यादव को ओपनिंग में आजमाया जा रहा है.
कोहली कर सकते हैं ओपन: पार्थिव
अब भारत के पूर्व विकेटकीपर पार्थिव पटेल ने भारत के ओपनिंग कॉम्बिनेशन को लेकर बड़ा बयान दिया है. पार्थिव पटेल को लगता है कि कोहली एशिया कप में ओपनिंग कर सकते है. पार्थिव इसके पीछे केएल राहुल को वजह मानते हैं, जिनकी फिटनेस अभी भी एक बड़ी चिंता है. राहुल हैमस्ट्रिंग इंजरी की वजह से इस महीने जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में भी भारतीय टीम का पार्ट नहीं हैं.
पार्थिव ने क्रिकबज से कहा, 'मैं संयोजन के बारे में कहता रहता हूं क्योंकि यह महत्वपूर्ण होने जा रहा है. आप विराट कोहली को एशिया कप में ओपन करते हुए देख सकते हैं क्योंकि केएल राहुल अभी फिट नहीं हैं और भारत ने दूसरे सलामी बल्लेबाजों को भी ट्राई किया है. उन्होंने इस सीरीज में ईशान किशन, ऋषभ पंत, सूर्यकुमार यादव को आजमाया है.'
उनकी काबिलियत पर कोई संदेह नहीं
पार्थिव ने कहा, 'विराट कोहली की क्षमताओं के बारे में कोई संदेह नहीं है. यह सिर्फ फॉर्म के बारे में है, यह सिर्फ इस बारे में है कि आप उन्हें किस स्थिति में खेलते देखना चाहते हैं. इसलिए एशिया कप काफी अहम हो जाता है. उनके लिए ही नहीं, परंतु भारत के दृष्टिकोण से कि उन्हें सही कॉम्बिनेशन मिलने जा रहा है या नहीं.'

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









