
Asia Cup: पाकिस्तान को हराकर श्रीलंका बना एशिया का क्रिकेट किंग, देखें फाइनल का पूरा एक्शन
AajTak
श्रीलंका ने पाकिस्तान को 23 रन से पीटकर एशिया कप जीत लिया है. दुबई में खेले गए फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 171 रन का लक्ष्य दिया था जिसके जवाब में पाकिस्तान 147 रन ही बना सका. राजपक्षा ने बल्लेबाजी और प्रमोद ने गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका की खिताबी जीत में अहम किरदार निभाया. आइए देखते हैं फाइनल का पूरा एक्शन.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.











