
ASI को रिपोर्ट सौंपने के लिए मिला 17 नवंबर तक का वक्त, ज्ञानवापी मामले पर वाराणसी कोर्ट ने दिया एक्स्ट्रा समय
AajTak
केंद्र सरकार के वकील अमित श्रीवास्तव ने आज वाराणसी कोर्ट से अनुरोध किया कि रिपोर्ट सौंपने के लिए ASI को एक्स्ट्रा टाइम दिया जाए. अदालत ने इस अनुरोध को स्वीकार करते हुए ASI को 17 नवंबर तक का समय दिया है.
वाराणसी की एक अदालत ने गुरुवार को ASI को ज्ञानवापी मस्जिद परिसर का वैज्ञानिक सर्वेक्षण पूरा करने और अपनी रिपोर्ट सौंपने के लिए 17 नवंबर तक का एक्सट्रा समय दिया. केंद्र सरकार के वकील अमित श्रीवास्तव ने कहा कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के अनुरोध को स्वीकार करते हुए जिला न्यायाधीश एके विश्वेश ने आदेश पारित किया.
अदालत को सूचित किया गया कि ASI ने अपना सर्वेक्षण पूरा कर लिया है, लेकिन सर्वेक्षण के काम में इस्तेमाल किए गए उपकरणों के विवरण के साथ रिपोर्ट बनाने में कुछ और समय लग सकता है. इसके लिए वकील ने अदालत से एक्स्ट्रा समय मांगा. पिछली सुनवाई के दौरान यानी 5 अक्टूबर को कोर्ट ने ASI को चार हफ्ते का समय और दिया था और कहा कि सर्वे की अवधि नहीं बढ़ाई जाएगी.
लंबे समय से सर्वे कर रहा है ASI
बता दें कि ज्ञानवापी परिसर में एएसआई के विशेषज्ञों की टीम के सर्वे का अभियान इलाहाबाद हाई कोर्ट के आदेश के बाद चार अगस्त से चल रहा था. एएसआई के 40 विशेषज्ञों की टीम ने ग्राउंड पेनिट्रेशन रडार सिस्टम यानी जीपीआरएस सहित अत्याधुनिक उपकरणों की मदद और पारंपरिक तकनीक के जरिए ज्ञानवापी परिसर में बने ढांचे और इसके तहखानों से लेकर गुंबद और शीर्ष की नाप जोख कर विस्तृत सर्वेक्षण किया है.
'सबूतों को संरक्षित रखा जाए'
इससे पहले 14 सितंबर को सुनवाई के दौरान वाराणसी कोर्ट ने ASI और जिला प्रशासन को आदेश दिया था कि सर्वे के दौरान जो भी तथ्य मिलें, उन्हें सुरक्षित और संरक्षित किया जाए. साथ ही साथ जिला अदालत ने आदेशित किया कि कमीशन की कार्रवाई के दौरान जो सबूत और साक्ष्य मिले हैं. उनको भी संरक्षित किया जाए.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










