
Ashes Series : जो रूट को कप्तानी जाने का खतरा, चौथे टेस्ट से पहले खिलाड़ियों से ये कहा
AajTak
कप्तानी पर लगातार सवाल खड़े होने के बाद कप्तान जो रूट ने इंग्लैंड के सभी खिलाड़ियों से अनुरोध किया है कि वो बाहरी बातों को दरकिनार करते हुए सिर्फ चौथे टेस्ट पर ही फोकस करें. इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन और माइकल आथर्टन ने लीडरशिप में बदलाव की मांग की है.
एशेज में बुरी हार के बाद इंग्लैंड क्रिकेट में बवाल बढ़ता ही जा रहा है. पहले 3 टेस्ट में बुरी हार झेलने के बाद कप्तान जो रूट और कोच क्रिस सिल्वरवूड पर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं. कई पूर्व खिलाड़ियों ने इंग्लैंड टेस्ट कप्तान जो रूट और साथ ही कोच को भी बदलने की मांग की है. साल 2021 इंग्लैंड के लिए काफी बुरा रहा. एशेज के तीसरे टेस्ट में इंग्लिश टीम दूसरी पारी में सिर्फ 68 रनों पर सिमट गई थी.

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.












