
Ashes 2021, England Vs Australia: बॉक्सिंग-डे टेस्ट में वापसी में करेंगे पैट कमिंस, शुरू की तैयारियां
AajTak
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक कमिंस अब प्रैक्टिस की शुरुआत कर सकते हैं और तीसरे टेस्ट से पहले अपनी फिटनेस पर पूरी तरह से काम कर सकते हैं. हालांकि कमिंस को अभी भी भीड़ वाली जगह में जाने से मना किया गया है.
एडिलेड टेस्ट में कोविड-19 पॉजिटिव के संपर्क में आ जाने की वजह से पैट कमिंस नहीं खेल पाए थे. ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस अब मेलबर्न में खेले जाने वाले बॉक्सिंग-डे टेस्ट से वापसी करेंगे. कमिंस अभी मौजूदा समय में सिडनी में आइसोलेशन में हैं और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की जानकारी के मुताबिक कमिंस की कोविड रिपोर्ट निगेटिव आई है. पैट कमिंस जल्द ही तैयारियां शुरू करेंगे.

एक समय था जब बिहार से आईपीएल में खिलाड़ियों की मौजूदगी गिनी-चुनी होती थी. लेकिन आज 7 खिलाड़ियों का इस लीग में होना राज्य के क्रिकेट इकोसिस्टम में आए बदलाव का संकेत है. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उस बदलाव की कहानी है जहां कभी संसाधनों की कमी से जूझने वाला राज्य अब भारतीय क्रिकेट की मुख्यधारा में अपनी जगह बना रहा है.












