
Ashes 2021: ऑस्ट्रेलिया ने चुनी एशेज टीम, ये विकेटकीपर टिम पेन की जगह लेगा
AajTak
एलेक्स कैरी ऑस्ट्रेलियाई टीम में टिम पेन की जगह विकेटकीपर की जगह लेंगे. टिम पेन ने कथित सेक्स स्कैंडल के बाद टीम की कप्तानी छोड़ दी थी साथ ही क्रिकेट से ब्रेक लेने का भी फैसला किया था.
एशेज सीरीज 8 दिसंबर से शुरू हो रही है. इसके लिए ऑस्ट्रलिया ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. हाल ही में टेस्ट कप्तान टीम पेन ने कथित सेक्सटिंग स्कैंडल के चलते कप्तानी से इस्तीफा दिया था, जिसके बाद तेज गेंदबाज पैट कमिंस को ऑस्ट्रेलिया का टेस्ट कप्तान नियुक्त किया गया, जबकि स्टीव स्मिथ को उपकप्तान बनाया गया है. टिम पेन साथ ही खुद को क्रिकेट के मैदान से भी अलग कर लिया है. पैट कमिंस पहली बार ऑस्ट्रेलियाई टीम की कमान संभालेंगे. Alex Carey is feeling the love after being named in Australia's Test squad 🥰#Ashes | @AlintaEnergy pic.twitter.com/fYindb4N5J

एक समय था जब बिहार से आईपीएल में खिलाड़ियों की मौजूदगी गिनी-चुनी होती थी. लेकिन आज 7 खिलाड़ियों का इस लीग में होना राज्य के क्रिकेट इकोसिस्टम में आए बदलाव का संकेत है. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उस बदलाव की कहानी है जहां कभी संसाधनों की कमी से जूझने वाला राज्य अब भारतीय क्रिकेट की मुख्यधारा में अपनी जगह बना रहा है.












