
ASEAN: इंडोनेशिया की धरती से PM मोदी के 12 पॉइंट प्रस्ताव में क्या रहा खास?
AajTak
विदेश मंत्रालय ने जारी बयान में कहा कि आसियान सम्मेलन में समुद्री सहयोग और खाद्य सुरक्षा पर दो संयुक्त बयान जारी किए हैं. पीएम मोदी ने डिजिटल बदलाव, ट्रेड और आर्थिक क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा देने और आसियान-भारत रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के लिए व्यापक चर्चा की.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में आसियान-भारत और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में शिरकत की. इस दौरान उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में भारत-आसियान सहयोग को मजबूत करने के लिए 12 सूत्रीय प्रस्ताव पेश किया.
विदेश मंत्रालय ने जारी बयान में कहा कि इस सम्मेलन में समुद्री सहयोग और खाद्य सुरक्षा पर दो संयुक्त बयान जारी किए. पीएम मोदी ने डिजिटल बदलाव, ट्रेड और आर्थिक क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा देने और आसियान-भारत रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के लिए व्यापक चर्चा की.
पीएम ने इंडो पैसिफिक क्षेत्र में आसियान की भूमिका पर जोर दिया और इंडो पैसिफिक ओसन इनिशिएटिव (आईपीओआई) और आसियान के आउटलुक ऑन द इंडो पैसिफिक (एओआईपी) के बीच तालमेल बढ़ाने पर चर्चा की. उन्होंने चरणबद्ध तरीके से आसियान-भारत मुक्त व्यापार समझौता (एआईटीआईजीए) की समीक्षा को पूरा करने की जरूरत पर भी जोर दिया.
क्या है पीएम मोदी का 12 सूत्रीय प्रस्ताव?
प्रधानमंत्री ने आसियान सम्मेलन में डिजिटल बदलाव, ट्रेड और आर्थिक क्षेत्रों में कनेक्टिवटी के लिए 12 सूत्रीय प्रस्ताव पेश किया. इस प्रस्ताव के तहत भारत ने दक्षिणपूर्व एशिया को पश्चिमी एशिया यूरोप से जोड़ने वाले मल्टी मॉडल कनेक्टिविटी की स्थापना का आह्वान किया. साथ ही आसियान साझेदारों के साथ भारत के डिजिटल पब्लिक इन्फ्रास्ट्रक्चर को शेयर करने की पेशकश की.
पीएम मोदी ने डिजिटल बदलाव और वित्तीय कनेक्टिविटी में सहयोग के लिए आसियान-इंडिया फंड का ऐलान किया. 12 सूत्रीय प्रस्ताव के तहत पीएम ने आतंकवाद, टेरर फंडिंग और साइबर दुष्प्रचार से निपटने के लिए एकजुट होने का आह्वान किया. पीएम मोदी ने इस प्रस्ताव के तहत सहयोग बढ़ाने के लिए नॉलेज पार्टनर के तौर पर काम करने के लिए इकॉनोमिक एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ आसियान एंड ईस्ट एशिया (ईआरआईए) के नवीनीकरण का समर्थन करने का ऐलान किया.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










