
Asaduddin Owaisi on Ram Navmi Violence: रामनवमी पर हुई हिंसा पर क्या बोले ओवैसी? देखें वीडियो
AajTak
मध्य प्रदेश के खरगौन में रामनवमी के जुलूस के दौरान हुई हिंसा पर बयानबाजी शुरू हो गई है. AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने घटना को लेकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधा है. सरकार की कार्रवाई को असदुद्दीन ओवैसी ने सियासी मोड़ दे दिया और एक खास समुदाय के खिलाफ कार्रवाई बता दी. ओवैसी इस कदर बौखलाए कि उन्होंने राजस्थान के करौली में हिंदू नव वर्ष पर हुई हिंसा, गुजरात के आणंद में धार्मिक जुलूस के दौरान हुए पथराव और रामनवमी पर मध्य प्रदेश और झारखंड में हुए हिंसक हंगामे के लिए संघ परिवार और हिंदू संगठनों पर निशाना साध लिया. मध्य प्रदेश सरकार के एक्शन पर ओवैसी क्यों भड़के हैं? देखें ओवैसी से खास बातचीत.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










