
Aryan Khan News: NCB की जांच में आर्यन खान के खिलाफ नहीं मिले कोई सबूत, मिली क्लीन चिट
AajTak
आर्यन खान को NCB से क्लीन चिट मिलने के बाद अब एक-एक बातें याद आती हैं कि कैसे उनकी गिरफ्तारी हुई, कैसे बड़ी मुश्किल से सलाखों के पीछे रातें गुजरीं. NCB ने जो चार्जशीट फाइल की है उसमें आर्यन खान के दोस्त अरबाज मर्चेंट के हवाले से जिक्र है कि शाहरूख ने हमेशा आर्यन को ड्रग्स से दूर रहने को कहा था. 3 अक्टूबर 2021 को जब आर्यन की गिरफ्तारी हुई थी तो शाहरूख को भी यकीन नहीं हो रहा था कि कैसे ये सबकुछ हो गया. तब सुपरस्टार शाहरूख की आंखों में आंसू आ गए थे. आर्यन की मां गौरी भी समझ नहीं पायीं थीं. अपने बड़े बेटे आर्यन की परवरिश शाहरूख ने कैसे की, NCB की चार्जशीट भी इस पर काफी कुछ कहती है. शुक्रवार को NCB ने जो चार्जशीट फाइल की, उसमें आर्यन के जिगरी दोस्त अरबाज मर्चेंट के बयानों का भी जिक्र है. वो बयान जो अब सामने आ रहे हैं, वही बयान जो बता रहे हैं कि शाहरूख ने कैसे आर्यन को ड्रग्स की दुनिया से बहुत-बहुत दूर रहने की सीख दी थी. देखें ये एपिसोड.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










