
Aryan Khan Clean Chit: ड्रग केस में आर्यन खान को क्लीनचिट से फंस गए वानखेड़े, सरकार ने दिया कार्रवाई का आदेश
AajTak
एनसीबी ने शुक्रवार को कोर्ट में चार्जशीट पेश की है. इसमें आर्यन खान का नाम नहीं है. आर्यन खान को क्लीनचिट मिलने को लेकर एनसीबी के डीजी एस एन प्रधान ने माना है कि इस मामले में समीर वानखेड़े और उनकी टीम से गलती हुई है. दरअसल, समीर वानखेड़े उस वक्त इस मामले में जांच अधिकारी थे.
मुंबई क्रूज केस में आर्यन खान को नारकोटिक कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने क्लीनचिट दे दी है. इसके बाद समीर वानखेड़े के खिलाफ सरकार ने कार्रवाई का आदेश दे दिया है. दरअसल, एनसीबी ने शुक्रवार को कोर्ट में चार्जशीट पेश की है. इसमें आर्यन खान का नाम नहीं है. आर्यन खान को क्लीनचिट मिलने को लेकर एनसीबी के डीजी एस एन प्रधान ने माना है कि इस मामले में समीर वानखेड़े और उनकी टीम से गलती हुई है. दरअसल, समीर वानखेड़े उस वक्त इस मामले में जांच अधिकारी थे.
सूत्रों के मुताबिक, सरकार ने आर्यन खान ड्रग्स बरामदगी मामले में एनसीबी के पूर्व अधिकारी समीर वानखेड़े की गलत जांच के लिए सक्षम प्राधिकारी (Competent Authority) से उचित कार्रवाई करने को कहा है. बता दें कि समीर वानखेड़े के फर्जी जाति प्रमाण पत्र मामले में सरकार पहले ही कार्रवाई कर रही है. उनके फर्जी जाति प्रमाण पत्र के मुद्दे को राकांपा नेता नवाब मलिक ने उजागर किया था, जिन्हें बाद में प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार कर लिया था.
उधर, डीजी एस एन प्रधान ने कहा अगर पहली जांच टीम से गलती नहीं होती तो SIT जांच टेक ओवर क्यों करती? कुछ तो कमियां रह गईं तभी तो एसआईटी ने केस लिया. इन कमियों को दूर करने के लिए या फिर कम से कम आगे की कार्रवाई सही हो, इसको ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की गई.
पढ़ें: आर्यन खान को क्रूज ड्रग्स केस में क्लीन चिट, NCB की चार्जशीट में शाहरुख के बेटे का नाम नहीं फिर से हो सकती है जांच जब एनसीबी डीजी से पूछा गया कि जिन 6 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल नहीं हुई है, उन पर आगे जांच होगी? इस पर डीजी ने कहा, ये जांच का विषय है. अगर कोई सबूत मिलता है, तो केस फिर से खोला जा सकता है. इतना ही नहीं एनसीबी डीजी ने संकेत दिए हैं कि छापेमारी और जांच के दौरान चूक के आरोप में क्रूज पर छापेमारी करने वाले एनसीबी के अधिकारियों के खिलाफ विभागीय जांच शुरू की जा सकती है.
एनसीबी के डीडीजी (ऑपरेशंस) संजय कुमार सिंह ने क्या कहा....
आर्यन के खिलाफ हमें प्रमाण नहीं मिले. इसलिए हमने उनके खिलाफ चार्जशीट फाइल नहीं कर रहे हैं. हमारी जांच जो हुई है, वह निष्पक्ष जांच रही है. हमने पाया है कि छह लोगों के खिलाफ हमें प्रमाण नहीं मिले हैं जिनके खिलाफ चार्जशीट फाइल नहीं किया है. बाकी 14 में से 13 लोगों के पास से ड्रग की रिकवरी हुई है. उनके पास से मिले अन्य सबूत ये साबित करते हैं, उन्होंने ड्रग पैडलर से ड्रग लेकर दोस्तों को उपलब्ध कराया.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










