
Aryan Khan Case: HC में सुनवाई से पहले आर्यन खान पर खुलासा! देखें रिपोर्ट
AajTak
बॉलीवुड स्टार शाहरूख खान के बेटे आर्यन खान की जमानत पर आज हाईकोर्ट में होने वाली है. आर्यन की पैरवी करने के पूर्व अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी बॉम्बे हाईकोर्ट पहुंचे. सुनवाई की सूची में आर्यन खान की अर्जी 57वें नंबर है. इससे पहले एनसीबी ने एक हलफनामा दायर कर जमानत की विरोध किया है. एनसीबी ने अपने जवाब में कहा कि जांच को प्रभावित करने की कोशिश हो रही है. एनसीबी ने शाहरूख खान की मैनेजर पर पूजा ददलानी पर भी जांच प्रभावित करने का आरोप लगाया है. आर्यन की जमानत अर्जी से पहले आजतक को आर्यन और अनन्या पांडे की व्हॉट्सअप चैट हाथ लगा है. 2019 और 2021 के चैट में दोनों ड्रग्स को लेकर बात करते दिख रहे हैं. आर्यन खान अनन्या से कहता है कि तुमने वीड खरीदा, अनन्या जवाब देती है कि उसे मिल रहा है वो काम पर लगी है. ये काफी डिमांड में है, तुम्हारे लिए सीक्रेट रूप से लेती हूं. देखें ये एपिसोड.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










