
Arvind Kejriwal को चौथा समन भेजने की तैयारी में ED, दिल्ली CM के घर छापेमारी को बताया अफवाह
AajTak
शराब घोटाले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी की आशंका के बीच ED अब उन्हें चौथा समय भेजने की तैयारी कर रही है. प्रवर्तन निदेशालय (ED) से जुड़े टॉप सूत्रों ने आज तक को बताया कि फिलहाल केजरीवाल ने जो पत्र भेजा है, उसकी समीक्षा की जा रही है. इसके बाद उन्हें चौथा समन भेजा जाएगा. ईडी ने आज केजरीवाल के आवास पर छापेमारी के दावों को अफवाह बताया है.
शराब घोटाले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी की आशंका के बीच ED अब उन्हें चौथा समय भेजने की तैयारी कर रही है. प्रवर्तन निदेशालय (ED) से जुड़े टॉप सूत्रों ने आज तक को बताया कि फिलहाल केजरीवाल ने जो पत्र भेजा है, उसकी समीक्षा की जा रही है. इसके बाद उन्हें चौथा समन भेजा जाएगा. ईडी ने आज केजरीवाल के आवास पर छापेमारी के दावों को अफवाह बताया है.
दरअसल, ED दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 3 समन जारी कर चुकी है, जिसमें उन्हें पूछताछ के लिए ईडी दफ्तर बुलाया गया था. हालांकि, तीनों समन मिलने के बाद भी अब तक केजरीवाल ईडी के सामने पेश नहीं हुए हैं. उन्होंने तीनों समन के जवाब में पत्र भेजकर ईडी को जवाब दिए हैं.
पूछताछ के बहाने करना चाहते हैं अरेस्ट: AAP
ईडी के लगातार समन जारी करने के बाद आम आदमी पार्टी दावा कर रही है कि ये सारी प्रक्रिया अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने के लिए की जा रही है. ईडी उन्हें पूछताछ के बहाने बुलाकर गिरफ्तार करना चाहती है. AAP का कहना है कि अगर ईडी को पूछताछ करनी है तो वह अपने सवाल लिखकर केजरीवाल को दे सकती है.
AAP नेताओं ने जताई गिरफ्तारी की आशंका
बता दें कि बुधवार से ही आम आदमी पार्टी के नेताओं ने केजरीवाल की गिरफ्तारी की आशंका जाहिर करना शुरू कर दी थी. AAP नेताओं ने दावा किया था कि ईडी आज अरविंद केजरीवाल के आवास पर रेड मार सकती है और उनकी गिरफ्तारी भी कर सकती है. दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी, सौरभ भारद्वाज और राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दावा किया था कि केजरीवाल के घर आज ईडी की छापेमारी हो सकती है, जिसके बाद उन्हें अरेस्ट किया जा सकता है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.








