
Aroon Purie को प्रतिष्ठित AIMA के 'Lifetime Contribution to Media' अवॉर्ड से सम्मानित किया गया
AajTak
इंडिया टुडे ग्रुप के फाउंडर और एडिटर इन चीफ अरुण पुरी को 50वें AIMA नेशनल मैनेजमेंट सम्मेलन में मीडिया में योगदान के लिए 'Lifetime Contribution to Media' अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.
इंडिया टुडे ग्रुप के संस्थापक और प्रधान संपादक अरुण पुरी को 50वें AIMA नेशनल मैनेजमेंट सम्मेलन में मीडिया में योगदान के लिए 'Lifetime Contribution to Media' अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. पद्म भूषण से सम्मानित हो चुके अरुण पुरी भारत के सबसे सम्मानित और सबसे बड़े मीडिया ग्रुप के प्रमुख हैं. यह ग्रुप कई मैगजीन प्रकाशित करता है और भारत के प्रमुख टीवी समाचार चैनल व रेडियो चैनल का भी संचालन करता है. अरुण पुरी भारत के सबसे बड़े कॉमर्शियल प्रिंटिंग संस्थान में से एक थॉमसन प्रेस के भी प्रमुख हैं.
एक लीडिंग मीडिया बिजनेसमैन और एक निडर संपादक अरुण पुरी पिछली 5 दशकों से भारतीय मीडिया में कई बदलावों के गवाह हैं. अरुण पुरी ऑब्जर्वेशन की गहरी समझ रखने वाले और ग्राउंड पर मजबूत पकड़ रखने वाले व्यक्ति हैं. अरुण पुरी ने कई बदलावों के साथ पत्रिकाओं के जर्नलिज्म को भी बदल दिया है. अरुण पुरी मीडिया के विभिन्न फॉरमेट में पत्रकारिता के गोल्डन पैरामीटर्स को बनाए रखने की कोशिश की है.
अरुण पुरी भारत में सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले संपादकों में से एक रहे हैं. उन्होंने अपने पूरे करियर में प्रिंट, टेलीविजन और इंटरनेट पत्रकारिता के लिए कई मानक स्थापित किए हैं. राष्ट्रपति द्वारा उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया जा चुका है.
'फेक न्यूज के दौर में जिम्मेदारी बढ़ जाती है'
AIMA अवॉर्ड से सम्मानित होने के बाद अरुण पुरी ने आयोजकों का आभार जताया. उन्होंने कहा कि आज के समय में मीडिया की भूमिका को समझना बेहद जरूरी है. क्योंकि फर्जी खबरों और व्हाट्सएप यूनिवर्सिटी के समय में, जहां हर कोई बिना वेरिफाई की हुई खबरों पर यकीन कर लेता है, ऐसे में मीडिया को बेहतर भूमिका निभाना जरूरी है. अरुण पुरी ने कहा हम ऐसे समय में हैं जब संसद में ज्यादा बहस होनी चाहिए तो हम टीवी चैनलों पर सबसे ज्यादा बहस देखते हैं. इसके अलावा AI के कारण फर्जी खबरों में अंतर करना मुश्किल हो गया है, इसमें हमें बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभानी है.
इस दौरान अरुण पुरी ने कहा कि मैं अपने परिवार को भी धन्यवाद देना चाहता हूं जो इतने वर्षों तक 24*7 न्यूज सर्किल में शामिल रहे. इसके आगे उन्होंने कहा कि न्यूज कभी खत्म न होने वाला काम है और आपको इसका पालन करते रहना होगा.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










