
Arattai पर किए गए आपके पर्सनल चैट्स कंपनी पढ़ सकती है? हैकिंग का भी खतरा
AajTak
Arattai तेजी से पॉपुलर हो रहा है. कॉलिंग में कंपनी एंड टु एंड एन्क्रिप्शन दे रही है जो एन्क्रिप्शन में गोल्ड स्टैंडर्ड मना जाता है. हालांकि नॉर्मल चैट्स में एंड टु एंड एन्क्रिप्शन नहीं मिलता है. इस वजह से क्या आपकी चैट्स कंपनी पढ़ सकती है?
स्वदेशी इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप Arattai कुछ ही दिनों में बेहद पॉपुलर हो गया है. ऐपल ऐप स्टोर और गूगल प्ले स्टोर पर नंबर-1 भी हो गया. ये ऐप जोहो कंपनी ने तैयार किया है और ये WhatsApp का डायरेक्ट राइवल माना जा रहा है. लेकिन क्या सच में ऐसा है?
Arattai में कई ऐसे फीचर्स हैं जो इसे WhatsApp का राइवल तो बनाते हैं, लेकिन चैट एन्क्रिप्शन फ़्रंट पर WhatsApp से पीछे नजर आता है. Arattai पर की गई चैटिंग एंड टू एंड एन्क्रिप्टेड नहीं होती है. हालांकि कॉल्स में कंपनी ने एंड टू एंड एनक्रिप्शन ज़रूर दिया है.
WhatsApp में कैसे काम करता है एंड टू एंड एनक्रिप्शन?
साधारण भाषा में समझें तो इसका मतलब ये है कि जब भी आप WhatsApp पर कोई मैसेज भेजते हैं, तो वह पहले आपके फोन पर एन्क्रिप्ट हो जाता है. यानी मैसेज कोड में बदल जाता है. हालांकि यह मैसेज बीच में WhatsApp के सर्वर से गुजरता है लेकिन वहां भी वह सिर्फ कोड के रूप में ही रहता है.
WhatsApp पर किए चैट्स को कंपनी खुद भी पढ़ नहीं सकती. जब मैसेज रिसीवर के फोन पर पहुंचता है, तभी वह अनलॉक होता है और सामने वाले को पढ़ने के लिए उपलब्ध होता है. इसलिए आपने देखा होगा WhatsApp चैटिंग विंडो में प्रोफाइल पर क्लिक करने पर एंड टू एंड एन्क्रिप्शन को वेरिफाई करने का ऑप्शन आता है. ये कोड सेंडर और रिसीवर के पास मैच करना चाहिए.
चैटिंग में एंड टू एंड एनक्रिप्शन का एक बड़ा फायदा ये भी है कि बीच का कोई भी शख्स, चाहे वह WhatsApp ही क्यों न हो, आपकी चैट्स को नहीं पढ़ सकता. बिना एनक्रिप्शन चैटिंग में मुश्किल ये है कि कोई हैकर आपकी कॉन्वर्सेशन पढ़ सकता है.

उत्तर कोरिया के हालिया चुनावों में किम जोंग उन को लगभग 100% के करीब वोट मिले, जिसने दुनियाभर का ध्यान खींच लिया. जहां ज्यादातर लोकतंत्रों में कड़ी टक्कर देखने को मिलती है, वहीं इतने एकतरफा नतीजों ने सोशल मीडिया पर बहस और मीम्स की बाढ़ ला दी. लोग इन आंकड़ों को लेकर मजाक करते नजर आए और इसे '100 में 100 नंबर' जैसा रिजल्ट बताया.

Honda ने भारतीय बाजार में अपनी अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार की टेस्टिंग को शुरू कर दिया है. कंपनी ने पिछले साल इस कार का कॉन्सेप्ट दिखाया था. जीरो अल्फा को भारत के लिए तैयार किया जा रहा है. इस इलेक्ट्रिक SUV को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है. इसमें कार से जुड़ी कुछ खास जानकारियां भी सामने आई हैं. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.











