
Apple WWDC 2024: AI की दुनिया में iPhone की एंट्री, Apple Intelligence के फीचर्स उड़ा देंगे होश
AajTak
Apple WWDC 2024: Apple ने सोमवार की रात iOS 18, WatchOS 11 के साथ Apple Intelligence को भी पेश किया है. Apple Intelligence की मदद से कंपनी ने AI की दुनिया में एंट्री कर दी है, जिसकी मदद से यूजर्स को ढेरों नए फीचर्स देखने को मिलेंगे. इसमें यूजर्स की प्राइवेसी का भी ध्यान रखा है और यूजर्स के डेटा को स्टोर नहीं किया जाएगा.
Apple WWDC 2024 इवेंट में कंपनी ने iOS 18 का ऐलान किया, जो iPhone यूजर्स का एक अपकमिंग ऑपरेटिंग सिस्टम है. इसकी मदद से iPhone यूजर्स को कई नए फीचर्स देखने को मिलेंगे. इसके अलावा Apple Intelligence को लॉन्च किया है, जो एक नया पर्सनल इंटेलीजेंस सिस्टम है.
कंपनी ने ChatGPT मेकर OpenAI के साथ पार्टनरशिप की. ऐसे में Apple का वॉयस असिस्टेंट Siri अब बिना क्लाउड की मदद के खुद भी सिंपल टास्क को परफोर्म कर सकेंगा. आइए Apple Intelligence के बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
कंपनी ने Apple Intelligence को लेकर कहा है कि यह पावर ऑफ जनरेटिव मॉडल्स है, जो पर्सनल कॉन्टैक्ट के साथ आती है. ऐसे में ओरवरऑल यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर करेगा. यह iPhone, iPad और Mac के लिए भी काम करेगा.
Apple की तरफ से बताया कि सभी डेटा को लॉकली (डिवाइस के अंदर) प्रोसेस किया जाएगा. यह सिस्टिम इतना पावरफुल है कि लोकली काम करके लैंग्वेज और इमेज को क्रिएट कर सकता है. iOS 18 में भी बिल्ट इन ‘Writing Tools’ है, जो यूजर्स को दोबारा लिखने की खूबी देता है. साथ ही इसमें प्रूफ रीड और टेक्स्ट को समराइज करने का ऑप्शन मिलता है. यह फर्स्ट पार्टी ऐप्स जैसे Mail. Pages, Notes और थर्ड पार्टी ऐप्स को भी सपोर्ट करेगा.
Apple ने Image Playbackground को भी पेश किया है, जो एक ऑन डिवाइस इमेज जनरेटर है. यह यूजर्स को तीन स्टाइल में इमेज क्रिएट करने की सुविधा देता है, इसमें एक एनिमेशन, दूसरा Illustration और Sketch की सुविधा देता है. यह एक सेपरेट ऐप के रूप में उपलब्ध होगा, जैसे Messages है.
यह भी पढ़ें: Apple WWDC 2024 में हुए बड़े ऐलान, iOS18 से Watch OS11 तक, सामने आए ये दमदार फीचर्स

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










