
Apple को एक और झटका! टच ID और मल्टी-टच स्क्रीन बनाने वाले अधिकारी हो रहे रिटायर
AajTak
टच आईडी और मल्टी टच स्क्रीन जैसी टेक्नोलॉजी देने वाले Steve Hotelling ऐपल से अलग होने वाले हैं. कंपनी के लिए ये किसी झटके से कम नहीं है, लेकिन स्टीव किसी दूसरी कंपनी नहीं जा रहे हैं, बल्कि रिटायर होने वाले हैं. स्टीव के नाम ऐपल से जुड़े 100 से ज्यादा डिजाइन पेटेंट हैं. हालांकि, कंपनी ने उनके रिटायरमेंट का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है.
साल 2023 में ऐपल से कई बड़े प्रोफाइल वाले लोग अलग हुए हैं. ऐसा लगता है कि साल के जाते-जाते एक और झटका ऐपल को लग सकता है. रिपोर्ट्स की मानें तो Steve Hotelling ऐपल को छोड़ने वाले हैं. Steve Hotelling का iPhone और iPad के डेवलपमेंट में बड़ा रोल रहा है.
उन्होंने iPad, iPhone और Vision Pro से जुड़ी कई टेक्नोलॉजी को डेवलप किया है. Bloomberg की रिपोर्ट के मुताबिक, Steve Hotelling ऐपल से रिटायर होने वाले हैं. हालांकि, ऐपल ने आधिकारिक रूप से इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है.
Steve Hotelling का नाम 100 से ज्यादा ऐपल के पेटेंट्स में मौजूद है. उन्हें ऐपल की तमाम टेक्नोलॉजी के इनोवेशन की वजह माना जाता है. मल्टी टच स्क्रीन हो या फिर टच आईडी, इन दोनों को विकसित करने का क्रेडिट स्टीव को ही दिया जाता है.
Hotelling कंपनी में बड़ी जिम्मेदारी निभा रहे थे. वो ऐपल की कैमरा इंजीनियरिंग के इनचार्ज होने के साथ AR टेक्नोलॉजी, हैप्टिक फीडबैक और Pro-Motion जैसी टेक्नोलॉजी के डेवलपमेंट में प्रमुख भूमिका निभा रहे थे.
ये भी पढ़ें- Tim Cook ने किया खुलासा, Apple कर रहा अपने AI पर काम, Google-Microsoft को देगा कड़ी टक्कर
इनके निरक्षण में ही iPhone स्क्रीन और टच आईडी टेक्नोलॉजी पर काम होता था. इन टेक्नोलॉजी की वजह से ही ऐपल ने आज स्मार्टफोन मार्केट में खुद को दूसरों से अलग किया है. रिपोर्ट की मानें तो कंपनी Steve Hotelling की जिम्मेदारियों को कई अधिकारियों के बीच बांट सकती है.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









