
Apple का धमाकेदार Offer, Free में दे रहा है 12 हजार रुपये वाले Airpods, बस करना होगा यह काम
Zee News
Apple Back To School Offer: एप्पल स्टूडेंट्स के लिए धमाकेदार ऑफर लेकर आया है. आईपैड या फिर मैकबुक खरीदने पर कंपनी फ्री में 12 हजार रुपये वाला एयरपोड्स दे रही है. यह ऑफर सिर्फ स्टूडेंट्स के लिए है. आइए जानते हैं इस ऑफर के बारे में सबकुछ...
Apple Back To School Offer: Apple ने बैक टू स्कूल के नाम से एक ऑफर निकाला है. जहां कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए शानदार डील्स हैं. कंपनी स्पेशल ऑफर में एप्पल के एयरपोड्स फ्री में दे रही है. ऑफर को एप्पल ऑनलाइन स्टोर पर लाइव किया गया है. कोई भी ग्राहक पढ़ाई की जरूरत के लिए iPad या फिर Mac खरीददता है तो उसे Airpods फ्री में दिया जाएगा. आइए जानते हैं ऑफर के बारे में सबकुछ. कंपनी ने यह ऑफर सिर्फ स्टूडेंट्स के लिए निकाला है, जिन्होंने कॉलेज या यूनिवर्सिटी ज्वाइन की है. छात्रों के लिए पैरेंट्स, टीचर या फिर सभी लेवल्स के स्टाफ खरीद सकते हैं. अगर आप मैगबुक एयर, मैकबुक प्रो, आईमैक, मैक प्रो या फिर मैक मिनी खरीददते हैं, तो आपको एयरपोड्स मिलेंगे. आईपैड एयर या फिर आईपैड प्रो खरीदने पर भी आपको एयरपोड्स मुफ्त में मिल जाएगा. यह ऑफ लिमिटिड समय के लिए हैं. स्टॉक खत्म होते ही ऑफर भी समाप्त हो जाएगा.
Wallet Vastu Tips For Money: पर्स खासतौर पर रुपया-पैसा करने के लिए होता है, लेकिन कई लोग इसमें अनावश्यक चीजें रखने लगते हैं. वास्तु शास्त्र के मुताबिक, पर्स में कुछ चीजें रखने से जहां आर्थिक स्थिति अच्छी होती है, वहीं, इसमें रखी कुछ चीजें आर्थिक संकट पैदा करती हैं. ऐसे में आइए जानते हैं पर्स से जुड़े कुछ विशेष वास्तु नियम.

AC Maintenance Tips: मार्च लगते ही हल्की-हल्की गर्मी शुरू हो जाती है. ऐसे में जिन घरों में एयर कंडीशनर लगा है, वहां जल्द ही AC चालू होने लगता है. लेकिन कई लोग AC चलाने से पहले एक बड़ी गलती कर देते हैं. वो महीनों बंद पड़े AC को सीधे ऑन कर देते हैं. इससे मशीन पर दबाव पड़ता है और बिजली का बिल भी बढ़ सकता है. इसलिए बेहतर है कि गर्मी शुरू होने से पहले AC की ठीक से जांच कर ली जाए.

AI Summit India 2026: दिल्ली का भारत मंडपम इन दिनों किसी साइंस-फिक्शन फिल्म के सेट जैसा नजर आ रहा है. यहां चल रहें India AI Impact Summit 2026 में आपको ऐसी नई-नई टेक्नोलॉजी देखने को मिलेगी, जिसको देख आप दंग रह जाएंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल इस एक्सपो का दौरा किया. समिट के पहले ही दिन माहौल में उत्साह, ऊर्जा और टेक्नोलॉजी के प्रति लोगों की उम्मीद साफ दिखी.

TRAI New Rules 2026: स्पैम कॉल्स रोकने के लिए TRAI अब AI का सहारा लेकर नंबरों को सीधे ब्लॉक करने की तैयारी कर रही हैं. हालांकि, जियो, एयरटेल और Vi ने इसका विरोध किया है. कंपनियों का कहना है कि बिना इंसान के जांच या शिकायत के सिर्फ मशीन के भरोसे नंबर ब्लॉक करना गलत है, इससे जरूरी कॉल्स भी रुक सकते हैं और कानूनी विवाद बढ़ सकता है.

AI Impact Summit 2026 LIVE Updates: आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में India AI Impact Summit 2026 की शुरुआत होने वाली है. इस समिट में दुनिया भर के बड़े नेताओं के साथ टेक वर्ल्ड के बड़े लोग भी शामिल हो रहे हैं. इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के भविष्य को लेकर चर्चा की जाएगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 5 बजे इस समिट को संबोधित करेंगे.

AI Impact Summit 2026: आज भारत टेक्नोलॉजी और ग्लोबल कूटनीति को जोड़ने वाला एक बेहद बड़े आयोजन की शुरुआत करने जा रहा है. नई दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू होने वाला यह India AI Impact Summit 2026 पांच दिन तक चलेगा. इस समिट में दुनिया भर के बड़े नेताओं के साथ टेक वर्ल्ड के बड़े भी शामिल हो रहे हैं. इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के भविष्य को लेकर चर्चा की जाएगी.







