
Anil Deshmukh की गिरफ्तारी पर गर्माई राजनीति, BJP-Maha Vikas Aghadi सरकार में वार-पलटवार
AajTak
सौ करोड़ के वसूली केस में अपनी कुर्सी गंवाने वाले महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख आधी रात गिऱप्तार होने के बाद अब ईडी की रिमांड पर हैं. महाविकास आघाड़ी सरकार के दल देशमुख की गिरफ्तारी को सियासी साजिश बता रहे हैं वहीं बीजेपी इसे न्याय की लड़ाई कह रही है. ईडी के सामने 12 घंटे की लंबी पूछताछ के बाद अनिल देशमुख को वसूली और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में ईडी ने गिरफ्तार कर लिया. देशमुख अब तक ईडी के सामने पेशी से बच रहे थे. जब उनके पास सारे कानून विकल्प खत्म हो गए तब कल दोपहर 12 बजे वो ईडी के सामने पेश हुए. वहीं इससे पहले एक वीडियो जारी कर उन्होंने पूछा कि आरोप लगाने वाले मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह कहां गायब हैं?

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










