
Angadia Extortion Case: जबरन वसूली के मामले में IPS सौरभ त्रिपाठी निलंबित, कल जमानत पर सुनवाई
AajTak
Angadia Extortion Case: मुंबई की आंगड़िया एसोसिएशन ने पिछले साल दिसंबर में तत्कालीन पुलिस आयुक्त हेमंत नागराले से संपर्क किया था. एसोसिएशन ने जोन-2 के तत्कालीन डीसीपी सौरभ त्रिपाठी पर उगाही का आरोप लगाया गया था.
Angadia Extortion Case: आंगड़िया उगाही केस में आरोपी बनाए गए मुंबई पुलिस के पूर्व DCP सौरभ त्रिपाठी को निलंबित कर दिया गया है. महाराष्ट्र के गृह विभाग ने सौरभ त्रिपाठी के निलंबन की मांग वाली फाइल भेजी थी. त्रिपाठी को मुंबई क्राइम ब्रांच ने जबरन वसूली के मामले में आरोपी बनाया है.
यह मामला मुंबई की आंगड़िया एसोसिएशन से जुड़ा हुआ है. पिछले साल दिसंबर में अंगडिया एसोसिएशन ने मुंबई के तत्कालीन पुलिस आयुक्त हेमंत नागराले से संपर्क किया था. एसोसिएशन ने जोन-2 के तत्कालीन डीसीपी सौरभ त्रिपाठी पर उगाही का आरोप लगाया गया था. आरोप में कहा गया कि त्रिपाठी उनसे बिजनेस चलाने देने के बदले 10 लाख रुपये हर महीने देने की मांग की जा रही है. आंगडिया एसोसिएशन ने दावा किया था कि दिसंबर में एसोसिएशन के कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया और आयकर विभाग से शिकायत करने की धमकी देकर उनसे 1,820 लाख रुपये से ज्यादा की उगाही की गई.
आंगड़िया एसोसिएशन की शिकायत पर हेमंत नागराले ने आरोपों की जांच के लिए दक्षिण क्षेत्र के अतिरिक्त आयुक्त दिलीप सावंत को नियुक्त किया था. सावंत की शिकायत पर 18 फरवरी को एलटी मार्ग पुलिस थाने में जबरन उगाही का मामला दर्ज किया गया था. इसके बाद इंस्पेक्टर ओम वांगटे, API नितिन कदम और PSI समाधान जामदादे को गिरफ्तार किया गया. पुलिस के मुताबिक जांच आगे बढ़ने के बाद DCP को आरोपी बनाया गया.
केस दर्ज होने के बाद से त्रिपाठी लापता हैं. उनका तबादला DCP जोन से DCP ऑपरेशन के पद पर कर दिया गया था, लेकिन उन्होंने अभी तक कार्यभार नहीं संभाला है. मामले की जांच मुंबई क्राइम ब्रांच की क्राइम इंटेलिजेंस यूनिट (CIU) कर रही है. सौरभ त्रिपाठी ने अग्रिम जमानत के लिए सेशन कोर्ट में याचिका लगाई है. इस पर 23 मार्च को सुनवाई होनी है.
अहमदनगर में एसपी रह चुके हैं त्रिपाठी
2010 बैच के IPS अधिकारी त्रिपाठी MBBS और MD (Dermatology) भी हैं. उन्होंने मुंबई के BYL नायर अस्पताल से पढ़ाई की है. उन्होंने मुंबई में डीसीपी जोन 4, ट्रैफिक पुलिस में डीसीपी और डीसीपी एसबी (1) के तौर पर काम किया है. वह अहमदनगर के पुलिस अधीक्षक (SP) भी रह चुके हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










