
AMU में होली मिलन समारोह को लेकर विवाद, हिंदू छात्रों ने लगाया भेदभाव का आरोप
AajTak
एएमयू के मास्टर्स के छात्र ने बताया कि हिंदू छात्रों ने एएमयू के प्रॉक्टर को वाइस चांसलर (AMU VC) को एक लेटर लिखकर होली मिलन समारोह का आयोजन करने की अनुमति मांगी थी. छात्र 9 मार्च को एएमयू के एनआरएससी क्लब में होली मनाना चाहते हैं.
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) में होली मनाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. यूनिवर्सिटी के कुछ छात्रों ने कैंपस में होली मिलन समारोह के आयोजन की परमिशन मांगी थी, जिसे यूनिवर्सिटी ने देने इनकार कर दिया है. होली मिलन समारोह आयोजन की अनुमति नहीं देने से नाराज छात्रों ने एएमयू प्रशासन पर हिंदू छात्रों के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया है.
AMU वीसी से मांगी थी होली समारोह की परमिशन एएमयू के मास्टर्स के छात्र अखिल कौशल ने बताया कि हिंदू छात्रों ने 25 फरवरी को एएमयू के प्रॉक्टर को वाइस चांसलर (AMU VC) को एक लेटर लिखा था जिसमें 9 मार्च को एएमयू के एनआरएससी क्लब में होली मिलन समारोह का आयोजन करने की अनुमति मांगी थी. इसे लेकर वाइस चांसलर में प्रोफेसर डीन की मीटिंग बुलाई गई. मीटिंग में होली मिलन समारोह के आयोजन के बारे में चर्चा होने के बाद फैसला लिया गया है कि होली मिलन समारोह आयोजित करने की अनुमति नहीं दी जाएगी.
छात्र ने मीटिंग की ऑडियो-वीडियो वायरल करने की बात कही छात्र ने आगे कहा, 'मीटिंग में जिस तरह की चर्चा हुई है उसके ऑडियो और वीडियो हमारे पास मौजूद हैं. अगर हमें अनुमति नहीं दी गई तो हम वो ऑडियो-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करेंगे. एएमयू में अन्य धर्म के धार्मिक आयोजन किए जाते हैं, लेकिन हिंदू छात्रों को उनसे कोई आपत्ति नहीं है, तो फिर हिंदू छात्रों को होली मिलन समारोह के आयोजन से क्यों रोका जा रहा है, जबकि प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में एएमयू को मिनी इंडिया बताया था.
अखिल का कहना है कि इंडिया सभी धर्मों का सम्मान के लिए जाना जाता है. इसलिए एएमयू की वाइस चांसलर प्रोफेसर नईमा खातून को भी सभी धर्म का सम्मान रखते हुए उनके कार्यक्रम की अनुमति देनी चाहिए. नाराज छात्र का कहना है कि अगर यूनिवर्सिटी परमिशन नहीं देती है तो वे इस मामले को पीएम मोदी के संज्ञान में लाएंगे.
यूनिवर्सिटी प्रशासन ने क्या कहा? यूनिवर्सिटी के प्रॉपर प्रोफेसर वसीम अली ने बताया कि हमें वीसी को एड्रेस कर एक लेटर मिला था जिसमें एक प्रकार से विशेष आयोजन को करने की मांग की गई थी लेकिन मुस्लिम यूनिवर्सिटी में किसी भी प्रकार से विशेष आयोजन को करने की अनुमति नहीं दी जाती है. उन्होंने कहा कि छात्र पहले भी कैंपस में होली मनाते आए हैं, लेकिन कभी इस तरह की विशेष आयोजन की मांग नहीं हुई थी. प्रोफेसर ने कहा कि छात्र पहले की तरह कैंपस या होस्टल रूम में होली का त्योहार मना सकते हैं.

पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











