
AMU प्रोफेसर की गिरफ्तारी पर उबाल, भाजपा युवा मोर्चा ने किया प्रदर्शन
AajTak
आरोपी प्रोफेसर डॉ. जितेंद्र कुमार की गिरफ्तारी की मांग को लेकर भाजपा युवा मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सिविल लाइन थाने में विरोध प्रदर्शन किया. इसके बीच एएमयू के गद्दारों को गोली मारो-गोली मारो के नारे भी लगाए.
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के मेडिसिन डिपार्टमेंट में तैनात एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. जितेंद्र कुमार की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है. डॉ. जितेंद्र कुमार ने देवी-देवताओं को लेकर अपमानजनक और अभद्र टिप्पणी की थी. जिसके विराध में भाजपा युवा मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सिविल लाइन थाने में विरोध प्रदर्शन किया. 'एएमयू के गद्दारों को गोली मारो-गोली' मारो जैसे नारे लगाए. इस दौरान सिविल लाइन थाने पर पुलिस बल की तैनाती की गई.
दरअसल, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉक्टर जितेंद्र कुमार ने लेक्चर के दौरान प्रोजेक्टर पर दर्शाए गए पॉइंट्स में एक धर्म की भावनाएं आहत करते हुए आपत्तिजनक बातें लिखी, जिसके बाद उसका फोटो सोशल मीडिया में वायरल हो गया. एएमयू प्रशासन ने असिस्टेंट प्रोफेसर डॉक्टर जितेंद्र कुमार को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए 24 घंटे के अंदर इस पर जवाब मांगा था.
वहीं, भाजपा युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष अमन गुप्ता ने कहा कि एएमयू के प्रोफेसर डॉ. जितेंद्र कुमार ने हिन्दू देवी देवताओं के ऊपर अभद्र और अशोभनीय टिप्पणी की है. यह बर्दाश्त नहीं है. हिन्दू धर्म के लोग अपमानजनक टिप्पणी से बहुत गुस्से में हैं और आहत हैं. हम लोग प्रोफेसर जितेंद्र कुमार की गिरफ्तारी और सेवा समाप्त किए जाने की मांग करते हैं. हमलोग वीसी से मांग करते हैं कि ऐसे प्रोफेसर को तत्काल बर्खास्त किया जाना चाहिए. जिससे कि आगे कोई दूसरा व्यक्ति इस प्रकार की अभद्र टिप्पणी न कर पाए.
अलीगढ़ सिविल लाइन के डीएसपी श्वेताभ पांडेय ने बताया कि जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के एक असिस्टेंट प्रोफेसर डॉक्टर जितेंद्र कुमार की ओर से फॉरेंसिक साइंस की क्लास लेते समय कुछ आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया गया. प्रोफेसर जितेंद्र कुमार की गिरफ्तारी को लेकर भाजपा युवा मोर्चा ने एक ज्ञापन दिया है. इस मामले में सिविल लाइन थाने में जांच चल रही है. एविडेंस एकत्रित किए जा रहे हैं. इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










