
Amritsar encounter: मूसेवाला की थार के पीछे चल रही कार में जो शूटर थे सवार, अटारी एनकाउंटर में ढेर, AK-47 बरामद
AajTak
Amritsar encounter: अटारी एनकाउंटर में दो गैंगस्टर मारे गये. ये दोनों गैंगस्टर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में आरोपी थे. दोनों सिद्धू पर हमले में शामिल कोरोला कार में सवार थे.
सिंगर सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस की जांच में लगी पंजाब पुलिस को आज बड़ी कामयाबी मिली. अमृतसर के पास एनकाउंटर में मूसेवाला मर्डर में शामिल दो आरोपियों को मार गिराया गया. जगरूप रूपा और मन्नू कुसा (मनप्रीत सिंह) नाम के ये दोनों शूटर अटारी के रास्ते पाकिस्तान भागने की फिराक में थे. मारे गये आतंकियों के पास से खतरनाक AK-47 और एक पिस्टल मिली हैं, जिससे वे घंटों तक रुक-रुककर फायरिंग करते रहे.
पंजाब पुलिस के एडीजीपी प्रमोद बान ने बताया कि ये दोनों शूटर करोला कार में मौजूद थे, जो हत्याकांड के वक्त सिद्धू की थार के पीछे थी. कोरोला कार मॉड्यूल के शूटर अबतक पकड़ से बाहर थे. इनमें से दो का आज एनकाउंटर हो गया. सिद्धू हत्याकांड में दूसरी गाड़ी बुलेरो थी. उसके शूटर्स को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा था.
यह एनकाउंटर अमृतसर जिले के चीचा भकना गांव में हुआ. गैंगस्टर यहां एक पुरानी हवेली में छिपे थे. एनकाउंटर में तीन पुलिसवाले, तीन आम नागरिकों के घायल होने की जानकारी मिली है.
बता दें कि सिद्धू मूसेवाला को 29 मई 2022 को मार दिया गया था. उस वक्त में अपनी थार कार से मौसी के घर जा रहे थे. मूसा गांव के पास ही उनपर हमला हुआ था. उस दौरान उनके साथ सिक्योरिटी नहीं थी. बाद में आए सीसीटीवी फुटेज से पता चला था कि दो कारों में आए बदमाशों ने मूसेवाला पर जानलेवा हमला किया था. मूसेवाला पर करीब 30 राउंड फायर हुए थे. इसमें कई गोलियां सिद्धू के शरीर के आरपार निकल गई थीं.
लॉरेंस बिश्नोई का आया नाम
बाद में इस हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग और कनाडा में बैठे गोल्डी बराड़ ने ली थी. उन्होंने कहा था कि ऐसा विक्की मिड्डूखेड़ा का बदला लेने के लिए किया गया था. दावा किया गया था कि विक्की मिड्डूखेड़ा की हत्या करने वालों की सिद्धू ने मदद की थी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










