
Amethi: दूसरे धर्म के युवक से प्यार करना लड़की को पड़ा महंगा, परिजनों ने जमकर पीटा
AajTak
दलित लड़की को मुस्लिम युवक से प्यार करना महंगा पड़ा है. प्रेम प्रसंग की जानकारी होने पर लड़की के परिजनों ने युवती को जमकर पीटा. इसका वीडियो अब सामने आया है. बताया जा रहा है कि लड़की की पिटाई करने वाले उसके पिता, भाई और परिजन हैं. पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है.
उत्तरप्रदेश के जनपद अमेठी में एक युवती को उसके ही परिजनों ने बुरी तरह पीटा है. वजह थी दलित लड़की का दूसरे धर्म के लड़के से प्यार करना. युवती की यह हरकत उस पर इस कदर भारी पड़ गई कि उसके ही परिजनों ने डंडे और हाथ से बुरी तरह लड़की की पिटाई कर दी. परिजनों के द्वारा लड़की को पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने परिजनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. मामला जनपद के मोहनगंज थाना के पूरे बिलोधी का है. यहां रहने वाली एक दलित लड़की को दूसरे धर्म के लड़के से प्यार हो गया था. इसके बाद लड़की बीते फरवरी माह में उस लड़के के साथ भाग गई थी.
लड़की के परिजनों ने 19 फरवरी को लड़के के खिलाफ धारा 366 के मुकदमा दर्ज कराया था. इसके बाद पुलिस ने लड़की को परिजनों के हवाले कर मामले में सुलह करा दी थी. मगर, एक बार फिर दलित लड़की की किसी हरकत से नाराज युवती के पिता, भाई और परिजनों ने लड़की को डंडे और हाथ से बुरी तरह पिटाई कर दी.
इसके बाद लड़की को मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने लड़की के परिजनों के खिलाफ धारा 151में मुकदमा दर्ज कर सख्त चेतावनी दी है. मामले में पुलिस अधिकारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि लड़की को पीटने का एक वीडियो संज्ञान में आया है. इसकी जांच की गई, तो पता चला कि लड़की को उसके परिजनों के द्वारा मारा जा रहा है. लड़की के परिजनों ने कुछ महीने पहले एक मुकदमा दर्ज कराया था. इसके बाद लड़की को उनके सुपुर्द किया था. वही अब इस मारपीट के वीडियो के आधार पर कार्रवाई की जा रही है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










