
Amazon ने भारत में 1 महीने वाला Prime सब्सक्रिप्शन किया बंद, फ्री ट्रायल भी नहीं मिलेगा
AajTak
ऑनलाइन कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon ने भारत में अपने मंथली प्राइम मेंबरशिप को बंद कर दिया है. अब कंपनी केवल तीन महीने वाले और एक साल वाले प्लान को ऑफर कर रही है.
ऑनलाइन कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon ने भारत में अपने मंथली प्राइम मेंबरशिप को बंद कर दिया है. अब कंपनी केवल तीन महीने वाले और एक साल वाले प्लान को ऑफर कर रही है. ऐमेजॉन प्राइम सब्सक्रिप्शन की शुरुआत 129 रुपये से होती थी. कंपनी ने कहा है कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के नए नियम का पालन करते हुए हटा दिया गया है. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) नई गाइडलाइन में बैंकों और वित्तीय संस्थानों को रिकरिंग ऑनलाइन ट्रांजैक्शन को प्रोसेस करने के लिए एडिशनल फैक्टर ऑफ ऑथेंटिकेशन (AFA) को लागू करने के लिए कहा गया है. इस नए आदेश को लागू करने की समय सीमा 30 सितंबर निर्धारित की गई है. Amazon ने अपने सपोर्ट पेज को अपडेट करते हुए लिखा है कि ऐमेजॉन प्राइम मेंबरशिप का मंथली सब्सक्रिप्शन हटा दिया गया है. साथ ही 27 अप्रैल से कंपनी ने ऐमेजॉन प्राइम फ्री ट्रायल के लिए नए मेंबर्स के साइन अप को भी टेम्परेरी तौर पर बंद कर दिया है.More Related News

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.












