
Amazon के रीडिंग टैबलेट Kindle Paperwhite का नया वर्जन भारत में लॉन्च, जानें कीमत
AajTak
Amazon ने मंगलवार को अपने नेक्स्ट-जनरेशन रीडिंग टैबलेट Kindle Paperwhite को लॉन्च किया है. नए किंडल पेपरवाइट में 6.8-इंच डिस्प्ले और USB टाइप-सी चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है.
Amazon ने मंगलवार को अपने नेक्स्ट-जनरेशन रीडिंग टैबलेट Kindle Paperwhite को लॉन्च किया है. नए किंडल पेपरवाइट में 6.8-इंच डिस्प्ले और USB टाइप-सी चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है. इस 11th जनरेशन किंडल पेपरवाइट को दो मॉडल्स- बेसिक किंडल पेपरवाइट और किंडल पेपरवाइट सिग्नेचर एडिशन में लॉन्च किया गया है.
नए Kindle Paperwhite की कीमत 13,999 रुपये रखी गई है. वहीं, Signature Edition को ग्राहक 17,999 रुपये में खरीद पाएंगे. दोनों मॉडल्स ब्लैक कलर ऑप्शन में उपलब्ध होंगे. इनके लिए प्री-बुकिंग की शुरुआत कर दी गई है.
कंपनी ने जानकारी दी है कि प्री-बुक करने वाले ग्राहकों को 500 रुपये का किंडल क्रेडिट मिलेगा. नए किंडल पेपरवाइट की शिपिंग 27 अक्टूबर से शुरू होगी. वही, सिग्नेचर एडिशन के लिए शिपिंग की शुरुआत 4 नवंबर से शुरू की जाएगी.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










