
Amazon की फ्री वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस miniTV भारत में लॉन्च, देखने मिलेंगे ढेरों कंटेंट्स
AajTak
ई-कॉमर्स दिग्गज Amazon ने भारत में एक miniTV नाम की एक नई वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस को लॉन्च किया है. ये ऐड-सपोर्टेड वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस है जो ऐमेजॉन शॉपिंग ऐप पर उपलब्ध है और पूरी तरह से फ्री है.
ई-कॉमर्स दिग्गज Amazon ने भारत में एक miniTV नाम की एक नई वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस को लॉन्च किया है. ये ऐड-सपोर्टेड वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस है जो ऐमेजॉन शॉपिंग ऐप पर उपलब्ध है और पूरी तरह से फ्री है. कंपनी ने जानकारी दी है कि फिलहाल इसे केवल भारत में लॉन्च किया गया है. miniTV स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के लॉन्च के साथ ही ऐमेजॉन अब भारत में दो वीडियो एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म ऑफर कर रहा है. miniTV फ्री है और इसके लिए अलग से ऐप की जरूरत नहीं है. वहीं, प्राइम वीडियो के लिए एक प्राइम सब्सक्रिप्शन की जरूरत होती है. फिलहाल miniTV को एंड्रॉयड यूजर्स ही ऐमेजॉन शॉपिंग ऐप से एक्सेस कर पाएंगे. कंपनी ने कंफर्म किया है कि miniTV को आने वाले महीनों में iOS ऐप और मोबाइल वेब में भी उपलब्ध कराया जाएगा.More Related News

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.












