
Amazing...थम जाती हैं निगाहें जब सड़क पर आता है 10 फीट ऊंचा 'जुगाड़', आप भी रह जाएंगे हैरान
AajTak
यूपी में मुजफ्फरनगर के किसानों का ट्रैक्टर प्रेम किसी से छिपा नहीं है. यहां के किसानों के पास आप महंगे से महंगे ट्रैक्टर देख सकते हैं. जिनकी किसान विशेष देखरेख भी करते हैं. लेकिन इन दिनों जुगाड़ से बनाया गया एक ट्रैक्टर सुर्खियों में है. जब इसका मालिक इसे लेकर सड़क पर निकलता है तो लोगों की निगाहें इसे देखने के लिए थम जाती हैं.
यूपी के मुजफ्फरनगर में इन दिनों एक ट्रैक्टर सुर्खियों में बना हुआ है. इसकी वजह है इस ट्रैक्टर की ऊंचाई. अनोखा दिखने वाले इस ट्रैक्टर की हाइट 10 फीट है. इसकी खासियत ये है कि दलदली मिट्टी, नहर, नदी और तालाब को यह आसानी से पार कर लेता है. जॉन डियर कंपनी के इस ट्रैक्टर को मुजफ्फरनगर के एक किसान ने जुगाड़ से बनाया है. आजकल यह अनोखा ट्रैक्टर लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. लोग इसकी चर्चा कर रहे हैं.
नहर और तालाब को पार कर लेता है ट्रैक्टर नगर के भोपा थाना क्षेत्र स्थित शुक्र तीर्थ निवासी जसवंत ने साल 2002 में जॉन डियर कंपनी का ट्रैक्टर खरीदा था. लेकिन बरसात में शुक्र तीर्थ क्षेत्र में अक्सर बाढ़ आने के कारण ना सिर्फ फसलें बर्बाद हो जाती हैं बल्कि बाढ़ ग्रस्त ग्रामीण इलाकों का मुख्य मार्गों से संपर्क भी टूट जाता है. इसी को देखते हुए जसवंत ने अपने जुगाड़ से ट्रैक्टर को इतना ऊंचा बना दिया कि यह आसानी से नहर और तालाब को पार कर लेता है. साथ ही यह ट्रैक्टर रेतीली और दलदली जमीन से भी बड़ी आसानी से निकल जाता है.
ट्रैक्टर की ऊंचाई से होने वाले फायदे 10 फीट हाइट होने की वजह से ट्रैक्टर दलदल या कीचड़ भरे रास्ते को आसानी से पार कर लेता है. जसवंत सिंह का कहना है कि गन्ने के खेत की जुताई में भी काफी मदद मिलती है. तालाब हो नहर ट्रैक्टर बिना फंसे आसानी से निकल जाता है.
जुगाड़ से बनाया विशालकाय ट्रैक्टर जॉन डियर-5105 ट्रैक्टर काफी दमदार ट्रैक्टरों की श्रेणी में आता है. ये मुख्य रूप से कृषि कार्यों के लिए बनाया गया है, लेकिन मुजफ्फरनगर के किसान जसवंत सिंह ने इसे अपने जुगाड़ से अनोखा बना दिया है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










