
Allu Arjun Grandmother Passed Away: नहीं रहीं अल्लू अर्जुन की दादी, 94 की उम्र में ली अंतिम सांस, सदमे में परिवार
AajTak
अल्लू अर्जुुन के घर में इस समय मातम पसरा हुआ है. एक्टर की दादी का 94 की उम्र में निधन हो गया है. बताया जा रहा है कि अल्लू अर्जुन की दादी उम्र संबंधित समस्याओं से जूझ रही थीं. उनके जाने से पूरा परिवार और उनके करीबी लोगों को गहरा सदमा पहुंचा है.
Allu Arjun grandmother Passed Away: साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के घर में गम का माहौल है. एक्टर की दादी और तेलुगु इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकार अल्लू रामलिंगैया की पत्नी अल्लू कनकारतन्म का निधन हो गया है. अल्लू अर्जुन की दादी ने बीती देर रात 94 की उम्र में अंतिम सांस ली. एक्टर की दादी के निधन से परिवार सदमे में है. इंडस्ट्री में भी सन्नाटा पसर गया है.
कब और कैसे हुआ अल्लू अर्जुन की दादी का निधन?
जानकारी के मुताबिक, अल्लू अर्जुन की दादी 94 साल की थीं. वो उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रही थीं. बीती रात करीब 1.45 बजे उन्होंने इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया.
अल्लू अर्जुन की दादी के निधन की खबर सामने आते ही इंडस्ट्री में हर ओर मायूसी छा गई है. फैंस को भी झटका लगा है. फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े स्टार्स एक्टर की दादी को श्रद्धांजलि देने उनके घर पहुंच रहे हैं. अल्लू अर्जुन की दादी का अंतिम संस्कार आज कोकापेट में होगा.

हीरोइन थीं 'धुरंधर' रणवीर सिंह की दादी, 'डांसिंग लिली ऑफ पंजाब' कहलाईं, पोते को दी एक्टिंग की विरासत
एक्टर रणवीर सिंह के पेरेंट्स और बहन का फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन क्या आप जानते हैं रणवीर की दादी मशहूर एक्ट्रेस रही थीं. उनका नाम चांद बर्क था. रणवीर को एक्टिंग का ये टैलेंट उनकी दादी से ही विरासत में मिला है.

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.











