
Alia Ranbir Daughter's Name: आलिया की बेटी का नाम है बहुत खास, जानें कैसा होगा उसका भविष्य
AajTak
आलिया भट्ट ने अपनी बेटी का नाम रिवील कर दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए नाम का खुलासा किया और साथ ही अपनी बेटी की पहली झलक भी दिखाई. आलिया भट्ट ने अपनी बेटी का नाम राहा रखा है. साथ ही उसके नाम का मतलब भी बताया है. आइए जानते हैं ज्योतिष के अनुसार राहा नाम का क्या मतलब है और ये कितना खास है.
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट अभी हाल ही में मां बनी है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट डाला है जिसमें उन्होंने अपनी बेटी का नाम रिवील किया है. उस पोस्ट में आलिया ने अपनी बेटी की पहली झलक भी दिखाई है. आलिया ने पोस्ट में बताया कि उनकी बेटी का नाम राहा कपूर है. साथ ही आलिया ने ये भी बताया कि बेटी का नाम उसकी दादी यानी नीतू कपूर ने रखा है. आइए जानते हैं कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी के नाम का मतलब क्या है.
उन्होंने पोस्ट में कहा, " राहा का मतलब डिवाइन पाथ होता है. लेकिन राहा के और भी मतलब है जैसे स्वाहिली में इसका मतलब जॉय (आनंद) है. संस्कृत में इसका मतलब वंश बढ़ाने वाला. बंगाली में इसका मतलब रिलीफ यानी सुकून. अरबी में इसका मतलब शांति है. साथ ही राहा का मतलब खुशी, आजादी और सुख देने वाला भी होता है.''
अंकज्योतिष के अनुसार राहा कपूर के नाम का मतलब
पंडित अरुणेश कुमार शर्मा के मुताबिक, "राहा कपूर का नामांक 9 है. अंकज्योतिष 9 के मुताबिक राहा का अर्थ है बलवान, सुंदर, आत्मविश्वासी और आत्मनिर्भर.
मूलांक 9 वाले लोग कैसे होते हैं
मूलांक 9 वाले लोग जीवन में मिलने वाले दुखों और तकलीफों से और मजबूत होते हैं. इनमें भाईचारा जैसे गुण होते हैं. मूलांक 9 वाले व्यवहार से उदार और दानवीर होते हैं. इनके अंदर कलात्मकता और नाटकीय प्रतिभा होती है. साथ ही इनके अंदर लेखन प्रतिभा भी होती है. इनका व्यक्तित्व खुशमिजाज किस्म का होता है. ये लोग भरोसेमंद और विश्वसनीय होते हैं. इसलिए लोगों पर भी आसानी से आंख मूंदकर कर विश्वास कर लेते हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










