
ALERT: ITR फाइलिंग का आज आखिरी दिन, 15 मिनट में खुद से ऐसे भरें, लेट फाइन से बचें
AajTak
अगर आपने अभी तक अपना ITR दाखिल नहीं किया है, तो आसनी से कुछ ही मिनट में ये काम कर सकते हैं. इसके लिए आपको अपने जरूरी डॉक्यूमेंट साथ रखने होंगे. हाल के दिनों में ITR भरना काफी आसान हो गया है. इनकम टैक्स इंडिया ने साफ कर दिया है कि 31 जुलाई तक ITR फाइल करें और लेट फाइन से बचें.
इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल करने की आज आखिरी तारीख है. आज के बाद ITR फाइल करने पर लेट फाइन लगेगा. इसलिए अगर आपने अभी तक ये काम नहीं पूरा किया है, तो कर लीजिए. इनकम टैक्स डिपार्टमेंट लगातार टैक्सपेयर्स से समय रहते ही ITR फाइल करने को कह रहा है. इनकम टैक्स विभाग ने साफ तौर पर कह दिया है कि ITR फाइल करने की तारीख आगे नहीं बढ़ाई जाएगी. 31 जुलाई के बाद ITR फाइल करने को वाले को फाइन भरना पड़ेगा.
अगर आपने अभी तक अपना ITR दाखिल नहीं किया है, तो आसानी से कुछ ही मिनट में ये काम कर सकते हैं. इसके लिए आपको अपने जरूरी डॉक्यूमेंट साथ रखने होंगे. हाल के दिनों में ITR भरना काफी आसान हो गया है. अगर आपके पास इससे जुड़े सभी डॉक्यूमेंट्स उपलब्ध हैं, तो आपको ITR फाइल करने में 15 मिनट का समय लगेगा.
जरूरी डॉक्यूमेंट
फॉर्म 16 या 16ए, 26AS में टीडीएस की डिटेल्स, एनुएल इंफोर्मेशन स्टेटमेंट (AIS), कैपिटल गेन का स्टेटमेंट. ये कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट्स हैं जिनकी जरूरत आपको ITR फाइल करते वक्त पड़ेगी. क्योंकि इनमें आपकी इनकम को लेकर तमाम जानकारियां होती हैं. इसके अलावा आपको पैन कार्ड, आधार कार्ड, इन्वेस्टमेंट डिटेल्स और बैंक अकाउंट के डिटेल्स देने पड़ेंगे.
खुद फाइल करें ITR
लगेगा लेट फाइन

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









