
Akshaya Tritiya 2021: अक्षय तृतीया का दिन क्यों माना जाता है इतना शुभ, जानें इसका महत्व और सोना खरीदने का समय
Zee News
पुराणों में बताया गया है कि अक्षय तृतीया का दिन बेहद शुभ और पुण्य देने वाला माना जाता है और इस दिन सिर्फ खरीदारी ही नहीं बल्कि दान करना भी जरूरी होता है. क्या है इसका कारण और अक्षय तृतीया का शुभ मुहूर्त किस दिन है, यहां पढ़ें.
नई दिल्ली: हिंदू पंचांग (Panchang) के अनुसार हर साल वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया कहा जाता है. हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया () का दिन बेहद शुभ और खास माना जाता है. इस दिन अबूझ मुहूर्त होने के कारण हर तरह के शुभ कार्य (Auspicious work) किए जा सकते हैं. हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल 2021 में अक्षय तृतीया 14 मई शुक्रवार को है. इस दिन सोना खरीदना बेहद शुभ और फलदायी (Buying Gold) माना जाता है. क्या है इसका कारण, इस बारे में यहां जानें. ऐसी मान्यता है कि अक्षय तृतीया के दिन किए गए कार्यों का फल कई गुना प्राप्त होता है. साथ ही यह भी मान्यता है कि इस दिन जो भी धातु खरीदी जाती है वह भविष्य में कई गुणा आगे बढ़ती है (Whatever is bought increases in future). यही कारण है कि इस दिन सोना खरीदना शुभ माना जाता है. यह भी मान्यता है कि इस दिन सोना खरीदने से सुख-समृद्धि की अपार वृद्धि होती है, घर-परिवार में सदैव खुशहाली बनी रहती है (Happiness in home). हिंदू पंचांग की मानें तो अक्षय तृतीया के दिन अबूझ मुहूर्त का योग होता है जिसे बेहद शुभ माना जाता है. यही वजह है कि इस दिन कोई भी शुभ कार्य या नए काम की शुरुआत की जाती है (New work can be started). इसके अलावा इस दिन लोग चांदी, बर्तन और अन्य कीमती वस्तुओं की भी खरीदारी करते हैं.
बच्चे की किडनैपिंग और गायब होने का डर खत्म! आ गए स्मार्ट जूते, बाहर कदम रखते ही मोबाइल पर आएगा अलर्ट
आज के समय में जब माता-पिता दोनों कामकाजी होते हैं और बच्चे स्कूल, ट्यूशन या खेल के लिए बाहर जाते हैं, तो उनकी लोकेशन जानना एक बड़ी चिंता बन जाती है. इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए इन स्मार्ट जूतों को डिजाइन किया गया है. ये जूते रियल-टाइम लोकेशन ट्रैकिंग की सुविधा देते हैं.

Wallet Vastu Tips For Money: पर्स खासतौर पर रुपया-पैसा करने के लिए होता है, लेकिन कई लोग इसमें अनावश्यक चीजें रखने लगते हैं. वास्तु शास्त्र के मुताबिक, पर्स में कुछ चीजें रखने से जहां आर्थिक स्थिति अच्छी होती है, वहीं, इसमें रखी कुछ चीजें आर्थिक संकट पैदा करती हैं. ऐसे में आइए जानते हैं पर्स से जुड़े कुछ विशेष वास्तु नियम.

AC Maintenance Tips: मार्च लगते ही हल्की-हल्की गर्मी शुरू हो जाती है. ऐसे में जिन घरों में एयर कंडीशनर लगा है, वहां जल्द ही AC चालू होने लगता है. लेकिन कई लोग AC चलाने से पहले एक बड़ी गलती कर देते हैं. वो महीनों बंद पड़े AC को सीधे ऑन कर देते हैं. इससे मशीन पर दबाव पड़ता है और बिजली का बिल भी बढ़ सकता है. इसलिए बेहतर है कि गर्मी शुरू होने से पहले AC की ठीक से जांच कर ली जाए.

AI Summit India 2026: दिल्ली का भारत मंडपम इन दिनों किसी साइंस-फिक्शन फिल्म के सेट जैसा नजर आ रहा है. यहां चल रहें India AI Impact Summit 2026 में आपको ऐसी नई-नई टेक्नोलॉजी देखने को मिलेगी, जिसको देख आप दंग रह जाएंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल इस एक्सपो का दौरा किया. समिट के पहले ही दिन माहौल में उत्साह, ऊर्जा और टेक्नोलॉजी के प्रति लोगों की उम्मीद साफ दिखी.

TRAI New Rules 2026: स्पैम कॉल्स रोकने के लिए TRAI अब AI का सहारा लेकर नंबरों को सीधे ब्लॉक करने की तैयारी कर रही हैं. हालांकि, जियो, एयरटेल और Vi ने इसका विरोध किया है. कंपनियों का कहना है कि बिना इंसान के जांच या शिकायत के सिर्फ मशीन के भरोसे नंबर ब्लॉक करना गलत है, इससे जरूरी कॉल्स भी रुक सकते हैं और कानूनी विवाद बढ़ सकता है.

AI Impact Summit 2026 LIVE Updates: आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में India AI Impact Summit 2026 की शुरुआत होने वाली है. इस समिट में दुनिया भर के बड़े नेताओं के साथ टेक वर्ल्ड के बड़े लोग भी शामिल हो रहे हैं. इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के भविष्य को लेकर चर्चा की जाएगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 5 बजे इस समिट को संबोधित करेंगे.

AI Impact Summit 2026: आज भारत टेक्नोलॉजी और ग्लोबल कूटनीति को जोड़ने वाला एक बेहद बड़े आयोजन की शुरुआत करने जा रहा है. नई दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू होने वाला यह India AI Impact Summit 2026 पांच दिन तक चलेगा. इस समिट में दुनिया भर के बड़े नेताओं के साथ टेक वर्ल्ड के बड़े भी शामिल हो रहे हैं. इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के भविष्य को लेकर चर्चा की जाएगी.






