
Akshay Kumar की इस ब्लॉकबस्टर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया था तूफान, मेकर्स को हुआ था 427% का प्रॉफिट
ABP News
अक्षय कुमार अपनी शानदार कॉमेडी के लिए जाने जाते हैं. उनकी फिल्म गुड न्यूज ने तो बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था. आइए जानते हैं फिल्म के बारे में.
अक्षय कुमार का एक्शन जितना खतरनाक होता है, उतना ही उनकी कॉमिक टाइमिंग को पंसद किया जाता है. अक्षय की कॉमेडी फिल्में खूब चलती हैं. 2019 में आई उनकी फिल्म गुड न्यूज भी छा गई थी. इस फिल्म में अक्षय के अलावा करीना कपूर, कियारा आडवाणी और दिलजीत दोसांझ जैसे एक्टर्स थे. फिल्म को राज मेहता ने डायरेक्ट किया था. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया था. फिल्म ब्लॉकबस्टर हिट थी. आइए नजर डालते हैं फिल्म के कलेक्शन पर.
गुड न्यूज का बॉक्स ऑफिस कलेक्शनSacnilk के मुताबिक, अक्षय कुमार की गुड न्यूज ने दुनियाभर में 316 करोड़ का कलेक्शन किया था. फिल्म ने इंडिया में ग्रॉस 242 करोड़ कमाए. ओवरसीज मार्केट में फिल्म ने 74 करोड़ का बिजनेस किया था. वहीं 72,468 शोज में फिल्म ने नेट 205.09 करोड़ का कलेक्शन किया था. फिल्म का बजट 60 करोड़ है. इस हिसाब से फिल्म ने 427 परसेंट का प्रॉफिट किया.
फिल्म का डे वाइज कलेक्शनगुड न्यूज ने 17.56 करोड़ से ओपनिंग की थी. फिल्म ने दूसरे दिन 21.78 करोड़ कमाए. तीसरे दिन 25.65 करोड़ कमाए थे. चौथे दिन फिल्म ने 13.41 करोड़ का कलेक्शन किया था. पांचवें दिन 16.20 करोड़ कमाए. छठे दिन 22.50 करोड़ का कलेक्शन किया था.

गोविंदा के सपोर्ट में उतरे डेविड धवन, एक्टर के सेट पर लेट आने पर बोले,- 'कौन सा एक्टर लेट नहीं आता?'
David Dhawan-Govinda: मशहूर फिल्ममेकर डेविड धवन ने हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में एक्टर गोविंदा की जमकर तारीफ की साथ ही उन्होंने गोविंदा के सेट पर देर से आने को लेकर खुलकर बात की.












