
Akasa Air की फ्लाइट से टकराया पक्षी, दिल्ली एयरपोर्ट पर की गई लैंडिंग के बाद नजर आया डैमेज
AajTak
अहमदाबाद से दिल्ली जा रही अकासा एयरलाइन की फ्लाइट से पक्षी टकराने की घटना सामने आई है. बर्ड स्ट्राइक के बाद विमान दिल्ली में लैंड हुआ. लैंडिंग के बाद फ्लाइट में डैमेज भी देखा गया है.
अहमदाबाद से दिल्ली आ रही Akasa Air की फ्लाइट से पक्षी टकराने की घटना सामने आई है. बर्ड स्ट्राइक के बाद विमान दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड हुआ. लैंडिंग के बाद फ्लाइट में डैमेज भी देखा गया है. डीजीसीए के मुताबिक हादसे का शिकार होने वाली फ्लाइट का नाम QP-1333 है. यह फ्लाइट अहमदाबाद से दिल्ली संचालित की जाती है. डैमेज होने वाला विमान मैक्स कंपनी का B-737-8 एयरक्राफ्ट है.
बता दें कि अकासा एयरलाइंस में ऐसी एक और घटना पहले भी सामने आ चुकी है. 15 अक्टूबर को अकासा एयरलाइंस की एक फ्लाइट को उड़ान भरने के बाद वापस मुंबई एयरपोर्ट लौटना पड़ा था. फ्लाइट की केबिन में कुछ जलने की गंध आने के बाद यह कदम उठाया गया था.
अकासा एयरलाइंस के बोइंग VT-YAE विमान ने जब उड़ान भरी तो उसका इंजन सामान्य रूप से काम कर रहा था, लेकिन अचानक केबिन से कुछ जलने की गंध आने लगी. अकासा एयरलाइंस की फ्लाइट मुंबई से बेंगलुरु जा रही थी. जलने की गंध आने पर फ्लाइट को वापस मुंबई की ओर मोड़ दिया गया. मुंबई एयरपोर्ट पर फ्लाइट की सफलतापूर्वक लैंडिंग के बाद जांच की गई. जांच के दौरान पता चला कि फ्लाइट से कोई पक्षी टकरा गया था.
पिछले कुछ महीनों में कई विमानों की इमरजेंसी लैंडिंग देखने को मिली है. भारत में ही कई एयरलाइन की लगातार इमरजेंसी लैंडिंग हुई है. फिर चाहे वो स्पाइसजेट का विमान रहा हो या फिर इंडिगो का. लेकिन इस बार एक यात्री की वजह से तुर्की के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग हुई है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










