
Airtel 365 Days Plan: एक साल की वैलिडिटी वाला सबसे सस्ता प्लान, मिलेगी अनलिमिटेड कॉल्स, जानिए कीमत
AajTak
Airtel 365 Days Plan: एयरटेल कई लॉन्ग टर्म प्लान्स ऑफर करता है. कुछ प्लान्स 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आते हैं. इस लिस्ट के सबसे सस्ते प्लान में आपको एक साल के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग बेनिफिट मिलता है. आइए जानते हैं इसकी खास बातें.
एयरटेल देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनियों में से एक है. कंपनी के प्रीपेड रिचार्ज पोर्टफोलियो में कई प्लान्स मौजूद हैं. एक महीने से लेकर एक साल की वैलिडिटी वाले प्लान्स आपको एयरटेल ऑफर करता है.
अगर आप एक लॉन्ग टर्म प्लान के तलाश में हैं, तो हम आज आपको एयरटेल के सबसे अफोर्डेबल लॉन्ग टर्म प्लान के बारे में जानकारी देंगे.
वैसे तो कंपनी के पोर्टफोलियो में तीन लॉन्ग टर्म (365 दिनों की वैलिडिटी वाले) प्लान्स मौजूद हैं. हम इस लिस्ट के सबसे सस्ते प्लान पर बात करेंगे. एयरटेल के इस प्रीपेड रिचार्ज प्लान में यूजर्स को 365 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. आइए जानते हैं इसकी कीमत और मिलने वाले बेनिफिट्स की डिटेल्स.
एयरटेल का यह प्लान एक साल की वैलिडिटी के साथ आता है. यानी एक बार रिचार्ज करने के बाद आपको एक साल तक रिचार्ज करने की जरूरत नहीं है. इस रिचार्ज में यूजर्स को कुल 24GB डेटा मिलता है.
24GB डेटा खत्म होने के बाद यूजर्स को 50 पैसे प्रति MB के रेट से डेटा चार्ज देना होगा. हालांकि, आप 4G वाउचर्स भी खरीद सकते हैं. यह प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग बेनिफिट के साथ आता है. यानी इसमें आपको एक साल तक फ्री कॉलिंग सर्विस मिलती रहेगी.
साथ ही यूजर्स को 3600 SMS भी इस पूरे प्लान में मिलते हैं. कंज्यूमर्स Airtel Thanks ऐप का भी फायदा उठा सकते हैं. इसमें यूजर्स को तीन महीने के लिए Apollo 24/7 Circle सब्सक्रिप्शन, FASTag पर 100 रुपये का कैशबैक, फ्री हैलो ट्यून और विंक म्यूजिक का सब्सक्रिप्शन मिलेगा.

Chaitra Navratri 2026: देवी कवच पाठ का रहस्य यह है कि इसमें नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने और साधक को सभी प्रकार की बुराइयों, अकाल मृत्यु, रोग, शत्रुओं, और मुकदमों जैसी बाधाओं से बचाने की अद्भुत शक्ति है. यह कवच मार्कंडेय पुराण का हिस्सा है, जो दुर्गा सप्तशती के अंतर्गत आता है, और इसका पाठ करने से मन शांत होता है, बुद्धि सुरक्षित रहती है, और धन, मान, तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.









