
Airtel के सस्ते Recharge Plans, मिलता है 1GB और 1.5GB डेली डेटा, Free कॉल्स और Amazon Prime
AajTak
Airtel Recharge Plans: एयरटेल कई रिचार्ज प्लान ऑफर करता है. अगर आप 1GB और 1.5GB डेली डेटा वाले प्लान्स चाहते हैं, तो कंपनी के पोर्टफोलियो में कई ऐसे प्लान्स मिलते हैं. आइए जानते हैं इन प्लान्स में मिलने वाले बेनिफिट्स की डिटेल्स.
Airtel भारतीय बाजार में Jio को टक्कर देने के लिए नए-नए प्लान्स लॉन्च करता रहता है. साथ ही ब्रांड कई ऐसे कदम भी उठाता है, जिससे वह अपनी ARPU को बेहतर कर सके. अगर आप एक Airtel यूजर हैं और अफोर्डेबल Recharge Plan चाहते हैं, तो हम आपके लिए कुछ ऑप्शन लेकर आए हैं.
एयरटेल सब्सक्राइबर्स के मामले दूसरे स्थान पर है और बेहतर सर्विस की बदौलत लगातार जियो को टक्कर दे रहा है. कंपनी के Prepaid Recharge पोर्टफोलियो में कई अच्छे प्लान्स मौजूद हैं. आइए जानते हैं 1GB और 1.5GB डेली डेटा वाले Airtel Recharge Plans की डिटेल्स.
शॉर्ट टर्म के लिए Airtel कई रिचार्ज प्लान ऑफर करता है. इस लिस्ट में सबसे पहला प्लान 201 रुपये का है, जो 1GB डेली डेटा के साथ आता है. प्लान में यूजर्स को 21 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. इसमें यूजर्स को अनलिमिटेड कॉल्स और 100 SMS प्रतिदिन मिलते हैं.
वहीं 239 रुपये के रिचार्ज प्लान की बात करें तो इसमें भी यूजर्स को 1GB डेली डेटा मिलता है. हालांकि, इस प्लान में यूजर्स को वैलिडिटी ज्यादा मिलती है. यूजर्स को इसमें 24 दिनों की कुल वैलिडिटी मिलती है. साथ ही कंज्यूमर्स को इस प्लान में 100 SMS प्रतिदिन और अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग की सुविधा मिलती है.
1GB डेली डेटा वाले प्लान्स की लिस्ट में 265 रुपये का रिचार्ज भी आता है. इस प्लान में यूजर्स को 1GB डेली डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉल्स और 100 SMS प्रतिदिन मिलते हैं. इसकी वैलिडिटी 28 दिनों की है. यानी इस प्लान में यूजर्स को कुल 28GB डेटा और अनलिमिटेड कॉल्स मिलती हैं.
वहीं दूसरी तरफ अगर आपको 1.5GB डेली डेटा की जरूरत है, तो कंपनी के पोर्टफोलियो में कई और प्लान भी मौजूद हैं. कंपनी 299 रुपये में 1.5GB डेली डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉल्स और 100 SMS प्रतिदिन का बेनिफिट दे रही है. इसके अलावा Airtel 479 रुपये के रिचार्ज प्लान में भी 1.5GB डेली डेटा ऑफर करता है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










