
Airport से लेकर Hotel तक उमड़े भारतीय, देखें PM Narendra Modi के US पहुंचने के बाद कैसा था नजारा
AajTak
भारत और अमेरिका की दोस्ती का दम अब पूरी दुनिया देखने वाली है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका पहुंच गए हैं जहां पहले दिन कम से कम आठ बैठकों में वो शामिल होने वाले हैं. वहीं शुक्रवार को राष्ट्रपति जो बाइडेन से उनकी मुलाकात पर पूरी दुनिया की नजर है. आसमान बादलों से ढका था, मगर प्रवासी भारतीयों का जोश बादल तो क्या आसमान से भी ऊंचा था. रिमझिम फुहारों से मौसम ठंडा था मगर काफिला रोककर अपने देशवासियों से मिलने का ये जोश और पीएम मोदी के स्वागत में प्रवासियों की ये गर्मजोशी मौसम में गर्माहट घोल रही थी. एयरपोर्ट से पीएम के स्वागत का जो सिलसिल शुरू हुआ वो उस विलार्ड होटल के बाहर भी जारी रहा जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ठहरने का इंतजाम है. आज का दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए जितना व्यस्त रहने वाला है, उतना ही ये भारत और दक्षिण एशिया के लिए भी अहम साबित होगा. इस वीडियो में देखें विलार्ड होटल की सुरक्षा जहां पीएम मोदी और भारतीय दल ठहरा हुआ है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







